97 इंच की डिस्प्ले के साथ LG OLED evo G4, OLED evo C4 TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

LG OLED evo G4 सीरीज में 55 से लेकर 97 इंच तक डिस्प्ले मिलती है। वहीं LG OLED evo C4 सीरीज में 42 से लेकर 83 इंच की डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • LG OLED evo C4 TV के 42-inch मॉडल की कीमत $1,499.99 (लगभग रुपये) है।
  • LG OLED evo G4 TV के 55-inch मॉडल की कीमत $2,600.00 (लगभग रुपये) है।
  • LG OLED evo G4 सीरीज में 97 इंच तक और C4 सीरीज में 83 इंच तक डिस्प्ले है।

LG OLED evo G4 में 97 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: LG

LG Electronics USA ने 2024 में अपने नए LG OLED evo G4 और LG OLED evo C4 सीरीज टीवी लॉन्च किए हैं। शुरुआती खरीदार फ्री एलजी स्मार्ट कैम, कैशबैक रिवार्ड और स्टैंडर्ड सेटअप सर्विस समेत खास ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यहां हम आपको LG OLED evo G4 और LG OLED evo C4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


LG OLED evo G4, LG OLED evo C4 सीरीज की कीमत


LG OLED evo C4 TV के 42-inch मॉडल की कीमत $1,499.99 (लगभग रुपये) है। 48-inch मॉडल की कीमत $1,599.99 (लगभग रुपये) है। 55-inch मॉडल की कीमत $1,999.99 (लगभग रुपये) है। 65-inch मॉडल की कीमत $2,699.99 (लगभग रुपये) है। 77-inch मॉडल की कीमत $3,699.99 (लगभग रुपये) है। 83-inch मॉडल की कीमत $5,399.99 (लगभग रुपये) है।

LG OLED evo G4 TV के 55-inch मॉडल की कीमत $2,600.00 (लगभग रुपये) है। 65-inch मॉडल की कीमत $3,399.99 (लगभग रुपये) है। 77-inch मॉडल की कीमत $4,599.99 (लगभग रुपये) है। 83-inch मॉडल की कीमत $6,499.99 (लगभग रुपये) है। 97-inch मॉडल की कीमत $24,999.99 (लगभग रुपये) है।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें तो 2024 LG OLED evo C4 और 2024 LG OLED evo G4 टीवी की बिक्री 17 मार्च से शरू होगी। ये टीवी एलजी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।


LG OLED evo G4, LG OLED evo C4 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
LG OLED evo G4 सीरीज में 55 से लेकर 97 इंच तक डिस्प्ले मिलती है। वहीं LG OLED evo C4 सीरीज में 42 से लेकर 83 इंच की डिस्प्ले है। 2024 मॉडल में बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी के लिए G4 सीरीज में α (Alpha) 11 AI प्रोसेसर के साथ-साथ 150 प्रतिशत तक ब्राइटर डिस्प्ले के लिए ब्राइटनेस बूस्टर मैक्स टेक्नोलॉजी जैसे सुधार किए गए हैं। C4 सीरीज में α9 AI प्रोसेसर Gen7 से लैस है जो कि बेहतर पिक्चर क्वालिटी और ब्राइटनेस भी प्रदान करती है। इसके अलावा एलजी बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इन OLED टीवी के साथ खरीदने पर नए साउंडबार पर डिस्काउंट प्रदान कर रहा है।

ये टीवी शार्प इमेज और ज्यादा सटीक कलर्स के लिए AI फीचर्स से लैस हैं। वहीं बिल्ट इन स्पीकर की मदद से ज्यादा क्लीयर डायलॉग की सुविधा है। गेमर्स बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए 4K 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync दिया गया है।
Advertisement

LG का अपडेटेड वेबओएस प्लेटफॉर्म पर्सनलाइज यूजर प्रोफाइल और वॉयस रिकगनिशन की सुविधा देता है जिससे कंटेंट तक एक्सेस आसान हो जाता है। वेबओएस री: न्यू प्रोग्राम इन स्मार्ट टीवी की लाइफ को 5 साल के अपग्रेड प्लान के साथ बढ़ाता है, जिससे यह अपडेटेड रहते हैं। ये टीवी स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल हैं और ये Apple AirPlay और Google Chromecast के लिए सपोर्ट भी प्रदान करते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.