50, 55 और 65 इंच डिस्प्ले के साथ Kodak QLED TV लॉन्च, शुरुआती कीमत 33999 रुपये और फीचर्स लाजवाब

सबसे पहले डिस्प्ले की बात की जाए तो Kodak QLED TV में 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन ऑप्शन के साथ बैजललेस डिजाइन और 96 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Kodak QLED TV की शुरुआती 50 मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है।
  • Kodak QLED TV में 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन ऑप्शन हैं।
  • Kodak ने भारतीय बाजार में तीन नए QLED टीवी लॉन्च कर दिए हैं।

Photo Credit: Kodak

Kodak ने भारतीय बाजार में तीन नए QLED टीवी लॉन्च कर दिए हैं। तीनों टीवी के स्क्रीन साइज में अंतर के अलावा एक जैसे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SSPL) के पास Kodak का ब्रांड लाइसेंस है और उसने हाल ही में देश में Thomson और Blaupunkt QLED टीवी भी लॉन्च किए थे। यहां आप जान सकते हैं कि Kodak टीवी में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

Kodak QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
सबसे पहले डिस्प्ले की बात की जाए तो Kodak QLED TV में 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन ऑप्शन के साथ बैजललेस डिजाइन और 96 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। ये डॉल्बी विजन, HDR10+, HLG और MEMC के साथ 4के वीडियो रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। टीवी में AMO डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस का वादा करती है। ऑडियो की बात करें तो कोडक QLED टीवी में दो 20W स्टीरियो स्पीकर हैं जो कि डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट करता है। 

प्रोसेसर की बात करें तो Kodak QLED TV में क्वाड कोर MediaTek MT9602 (A53) प्रोसेसर के साथ Mali-G52 MC1 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 2GB RAM और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है जो कि गेम्स और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए है। ये कोडक क्यूएलईडी टीवी Google TV पर काम करते हैं और साथ में बिल्ट इन Google Assistant दिया गया है। यह टीवी Netflix, Prime Video और YouTube के लिए अलग से बटन के साथ वॉयस रिमोट से लैस है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इन टीवी में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। 
Advertisement
 

Kodak QLED TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Kodak QLED TV की शुरुआती 50 मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं 55 इंच मॉडल की कीमत 40,999 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिग बिलियन डेज सेल के तौर पर उपलब्ध होंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kodak QLED TV, Smart TV, QLED TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.