JUST CORSECA ने Rs 10,999 रुपये से शुरू होने वाले पोर्टेबल स्पीकर किए लॉन्च, 30 हजार mAh बैटरी जैसे फीचर्स

इनमें 550W तक की आउटपुट दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 550W तक की आउटपुट दी गई है।
  • ये कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
  • Sonic Sphere में 450W की आउटपुट मिलती है।

JUST CORSECA ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में नए पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: Amazon

JUST CORSECA ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में नए पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पांच नए मॉडल्स उतारे हैं जो Sonic Symphony, Sonic Sphere, Sonic Stream, Sonic Surge, और Sonic Spark के नाम से पेश किए गए हैं। ये स्पीकर Rs 10,999 की कीमत से शुरू हो जाते हैं। इनमें 550W तक की आउटपुट दी गई है। ये कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Sonic Symphony (JST636)
Sonic Symphony में कंपनी प्रीमियम डिजाइन दिया है। यह 550W की पावरफुल आउटपुट देता है। इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन हैं। यह ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है। इसमें 30,000mAh बैटरी है। इसमें मल्टीकोर साउंड सिस्टम दिया गया है। दावा है कि यह डीप बेस और हाइ डेफिनिशन साउंड क्वालिटी डिलीवर कर सकता है। इसकी कीमत 34,999 रुपये बताई गई है। 

Sonic Sphere (JST634)
Sonic Sphere में 450W की आउटपुट मिलती है। इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन हैं। स्पीकर में True Wireless Stereo (TWS) तकनीक मिल जाती है। इसमें मल्टीकोर साउंड सिस्टम दिया गया है। दावा है कि यह रिच बेस और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो दे सकता है। कीमत 29,999 रुपये है। 
Advertisement

Sonic Stream (JST632)
Sonic Stream में 360W का आउटपुट मिलता है। इसमें 30,000mAh की बैटरी मिलती है। यह PD 60W Type-C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। स्पीकर में TWS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें मल्टीकोर साउंड सिस्टम दिया गया है। कीमत 20,999 रुपये है।
Advertisement

Sonic Surge (JST630)
Sonic Surge स्पीकर 240W की आउटपुट देता है। इसमें Bluetooth v5.0 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 18,000mAh की बैटरी मिलती है। यह फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। स्पीकर में TWS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें मल्टीकोर साउंड सिस्टम दिया गया है। कीमत 16,999 रुपये है।
Advertisement

Sonic Spark (JST628)
Sonic Spark स्पीकर 180W की आउटपुट देता है। इसमें Bluetooth v5.0 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 12,000mAh की बैटरी मिलती है। यह Type-C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। स्पीकर में TWS सपोर्ट भी दिया गया है। कीमत 10,999 रुपये है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.