JBL Grip स्पीकर भारत में लॉन्च, छोटे स्पीकर में 16W साउंड और 14 घंटे तक प्लेबैक का दावा!

JBL ने भारत में नया JBL Grip पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें 16W आउटपुट, AI Sound Boost, Auracast सपोर्ट और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • JBL Grip स्पीकर 16W आउटपुट और AI Sound Boost के साथ लॉन्च
  • स्पीकर में 12 घंटे बैटरी और Playtime Boost से अतिरिक्त प्लेबैक
  • IP68 रेटिंग और Auracast सपोर्ट के साथ मल्टी स्पीकर कनेक्शन सुविधा

Photo Credit: JBL

JBL ने भारत में अपना नया JBL Grip अल्ट्रा-पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर खास तौर पर आसान पोर्टेबिलिटी और आउटडोर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें JBL Pro Sound, 16W आउटपुट, AI Sound Boost टेक्नोलॉजी और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिजाइन को ऐसा बनाया गया है कि इसे आसानी से पकड़कर या कहीं भी टांगकर इस्तेमाल किया जा सके। कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर छोटे साइज में भी दमदार साउंड देने के लिए तैयार किया गया है।

भारत में JBL Grip की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्पीकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट in.JBL.com, प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। इसे छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें ब्लैक, व्हाइट, पर्पल, रेड, ब्लू और कैमूफ्लाज शामिल हैं।

JBL Grip में 16W आउटपुट के साथ JBL Pro Sound दिया गया है। इसमें AI Sound Boost टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो म्यूजिक को रियल टाइम में एनालाइज करके स्पीकर ड्राइवर को ऑप्टिमाइज करती है, ताकि हाई वॉल्यूम पर भी डिस्टॉर्शन कम रहे और बास बेहतर सुनाई दे। यूजर्स चाहें तो दो स्पीकर्स को जोड़कर स्टीरियो साउंड का अनुभव ले सकते हैं या Auracast सपोर्ट के जरिए कई स्पीकर्स को कनेक्ट किया जा सकता है।

इस स्पीकर का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है। स्पीकर के पीछे रोप लूप दिया गया है, जिससे इसे बैग या हुक पर टांगना आसान हो जाता है। इसके अलावा बैक पैनल पर एम्बिएंट लाइट भी दी गई है, जिसे यूजर JBL Portable ऐप के जरिए अपनी पसंद के अनुसार कलर और ब्राइटनेस में बदल सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि JBL Grip एक बार चार्ज करने पर करीब 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा Playtime Boost फीचर ऑन करने पर लगभग 2 घंटे अतिरिक्त प्लेबैक मिल सकता है। यह फीचर स्पीकर के परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करके ज्यादा तेज और क्लियर साउंड देने में मदद करता है।

Advertisement

ड्यूरेबिलिटी के लिए इस स्पीकर में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। कंपनी के मुताबिक इसे ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ भी डिजाइन किया गया है। इसके अलावा स्पीकर को पोस्ट कंज्यूमर रिसाइकल्ड प्लास्टिक से तैयार किया गया है और पैकेजिंग के लिए FSC सर्टिफाइड पेपर का इस्तेमाल किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.