Infinix ने लॉन्च किया 40 इंच का Full-HD एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, कीमत 20 हज़ार रुपये से भी कम

Infinix X1 40 इंच के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी सेल 8 अगस्त से Flipkart पर शुरू की जाएगी। Infinix का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी कीमत है, लेकिन कब-तक यह साफ नहीं है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Infinix X1 40-inch Android Smart TV की सेल 8 अगस्त से शुरू होगी
  • इनफिनिक्स एक्स1 40 में मौजूद है 24 वॉट स्पीकर
  • टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube जैसी 5,000 ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है
Infinix X1 40 इंच के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, बता दें इससे पहले इस सीरीज़ में 32 इंच और 43 इंच के मॉडल्स को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया था। सीरीज़ के स्लिम बेजल्स डिज़ाइन को इस मॉडल में भी शामिल किया गया है, साथ ही इसमें HDR 10 सर्टिफिकेशन, 24 वॉट बॉक्स स्पीकर, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इनफिनिक्स एक्स1 40 इंच एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस शामिल है।
 

Infinix X1 40-inch Android Smart TV price in India

Infinix X1 40 इंच के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी सेल 8 अगस्त से Flipkart पर शुरू की जाएगी। Infinix का कहना है कि यह इंट्रोडक्टरी कीमत है, लेकिन कब-तक यह साफ नहीं है।
Advertisement

Infinix 32X1 की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि Infinix 43X1 की कीमत 23,999 रुपये है। यह दोनों ही मॉडल्स पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किए गए थे।
 

Infinix X1 40-inch Android Smart TV specifications

Infinix X1 40 इंच टीवी में 40 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 350 निट्स, HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आती है। टीवी के तीन किनारों पर पतले बेजल्स मौजूद हैं, जबकि निचले हिस्से पर मोटा बेजल दिया गया है जिसपर Infinix की ब्रांडिंग दी गई है। टीवी में ओवरऑल पिक्चर क्वालिटी को शानदार बनाने के लिए EPIC 2.0 इमेज इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी और आईकेयर टेक्नोलॉजी को भी फीचर किया गया है। इनफिनिक्स एक्स1 40 इंच क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK 6683 64-bit प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ माली-470 जीपीयू व 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है और इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मौजूद है। इस टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube जैसी 5,000 ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

इनफिनिक्स एक्स1 40 इंच में ऑडियो के लिए 24 वॉट बॉक्स स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो साउंड सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए रिमोट कनेक्ट का सपोर्ट मौजूद है। रिमोट में नेटफ्लिक्स आदि के लिए बटन भी दिए गए हैं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.