India vs Sri Lanka 1st ODI 2023 : थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, ऐसे देखें ऑनलाइन

भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी 10 जनवरी से वनडे मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 12:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच थोड़ी देर में होगा शुरू
  • डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर इस मैच को स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं इस सीरीज के प्रसारण अधिकार

यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

Photo Credit: Hotstar

T20I सीरीज में श्रीलंका को पटखनी देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जीत का सपना लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी 10 जनवरी से वनडे मैच खेले जाएंगे। जैसाकि हमने बताया यह 3 मैचों की सीरीज है और भारत इसकी मेजबानी करेगा। वनडे यानी 50 ओवरों वाले मैच के लिहाज से यह साल काफी अहम है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप भी इसी साल आयोजित होना है, जिसकी मेजबानी का जिम्‍मा भारत संभाल रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं आज होने वाले क्रिकेट मैच को आप कहां और कब लाइव देख सकते हैं।   
भारतीय क्रिकेट टीम आज साल 2023 का अपना पहला एकदिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रही है। यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से इसका लाइव टेलिकास्‍ट शुरू होगा। आप डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस मैच में ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल उतरेंगे। बांग्‍लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी मारने वाले ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है। 
Advertisement
   
 

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 10 जनवरी 2023 को साल का पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। 
 

भारत और श्रीलंका का वनडे मैच टीवी पर कैसे देखें 

इस एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी देखा जा सकेगा। स्‍थानीय भाषाओं में मैच का लुत्‍फ उठाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ को ट्यून कर सकते हैं। इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा, जो डीडी फ्री डिश यूजर्स को मैच दिखाएगा। 
Advertisement
 

भारत-श्रीलंका का वनडे मैच ऐसे देखें ऑनलाइन 

अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि में लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो आप Disney+Hotstar ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.