IND vs ENG T20 Live Streaming : भारत-इंग्‍लैंड का क्र‍िकेट सेमीफाइनल ऐसे देखें अपने मोबाइल पर ‘फ्री’

IND vs ENG T20 के बीच सेमीफाइनल मैच आज गुयाना के प्रोविडेंस स्‍टेडियम (Providence Stadium) में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • टी20 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत-इंग्‍लैंड का मुकाबला
  • रात 8 बजे से खेला जाएगा मैच
  • इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का रुख करना होगा।

IND vs ENG T20 Live Streaming : टी-20 विश्‍वकप के लिए गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्‍तान (SA vs AFG) को हरा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसका मुकाबला किस टीम से होगा, यह आज रात तय हो जाएगा, जब भारत और इंग्‍लैंड की टीमें मैच खेलेंगी। इंग्‍लैंड के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। वहीं,  अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी क्‍योंकि उसने ग्रुप 8 में अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। आज खेले जाने वाले भारत और इंग्‍लैंड के दूसरे सेमीफाइनल (IND vs ENG Semifinal) को आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। 
 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा? 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच आज 27 जून को खेला जाएगा। 
Advertisement
 
 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा? 

IND vs ENG T20 के बीच सेमीफाइनल मैच आज गुयाना के प्रोविडेंस स्‍टेडियम (Providence Stadium) में खेला जाएगा। साल 2007 में इस क्र‍िकेट स्‍टेडियम का निर्माण किया गया था। 
 
 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा? 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच आज भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले 7.30 बजे टॉस होगा। 
Advertisement
 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच किस चैनल पर देखें LIVE? 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का रुख करना होगा, क्‍योंकि प्रसारण के अधिकार उन्‍हीं के पास हैं। 
 

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच ऐसे देखें ऑनलाइन LIVE? 

आज खेला जाने वाला मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। यह Disney +Hotstar ऐप पर फ्री है, लेकिन अगर आप इसकी वेबसाइट पर मैच देखते हैं तो सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी। 

बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। आज होने जा रहे सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। इसका मतलब है कि फाइनल के लिए कौन सी टीम क्‍वॉलिफाई करती है, आज ही यह फैसला होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.