Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स

Huawei ने Vision Smart Screen 6 Series लॉन्च की है। नए स्मार्ट टीवी MiniLED डिस्प्ले, 288Hz रिफ्रेश रेट और HarmonyOS के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Vision Smart Screen 6 Series चीन में लॉन्च हुई
  • टीवी में MiniLED डिस्प्ले और 288Hz रिफ्रेश रेट मिलता
  • HarmonyOS और AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट दिया गया

Huawei Vision Smart Screen 6 Series MiniLED डिस्प्ले और 288Hz रिफ्रेश रेट के साथ

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीन में अपनी नई Vision Smart Screen 6 Series के नए TV मॉडल्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज को चार स्क्रीन साइज में पेश किया है, जिसमें 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच मॉडल शामिल हैं। नए स्मार्ट टीवी में MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 4K रिजॉल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें Huawei का AI असिस्टेंट Xiaoyi भी मिलता है।

कीमत की बात करें तो Vision Smart Screen 6 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 6,199 युआन (करीब 83,200 रुपये) रखी गई है। वहीं 75 इंच वेरिएंट 7,399 युआन, 85 इंच मॉडल 10,299 युआन और 98 इंच वेरिएंट 16,499 युआन (लगभग 2.21 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह सीरीज फिलहाल चीन में JD.com पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

डिस्प्ले की बात करें तो Huawei Vision Smart Screen 6 में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन, 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ स्क्रीन पर डुअल लेयर नैनो एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है, जिससे ग्लेयर को लगभग 0.5 प्रतिशत तक कम करने का दावा किया गया है।

टीवी में 288Hz रिफ्रेश रेट और MEMC मोशन कम्पेनसेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स या गेमिंग जैसे तेज कंटेंट के दौरान स्मूद विजुअल्स मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें DC डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो टीवी में 99 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है और इसकी मोटाई करीब 4.9 cm बताई गई है। कंपनी ने इसके लिए जीरो गैप वॉल माउंटिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे टीवी दीवार के साथ लगभग फ्लश होकर फिट हो जाता है। यूजर्स के लिए मॉर्निंग बर्च और वॉलनट स्मोक फिनिश वाले आर्ट स्टाइल फ्रेम का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vision Smart Screen 6 HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Super Desktop फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन ऐप्स को टीवी स्क्रीन पर चला सकते हैं। इसके साथ Lingxi पॉइंटिंग रिमोट भी मिलता है, जो माउस की तरह काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह HarmonyOS, Android और iOS डिवाइस से 4K Super Casting के जरिए कंटेंट मिररिंग को भी सपोर्ट करता है।

ऑडियो की बात करें तो इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें अलग सबवूफर शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 60Hz तक की लो फ्रिक्वेंसी साउंड को सपोर्ट करता है और Huawei के Yuezhang होम थिएटर सिस्टम के साथ सराउंड साउंड अनुभव देने का दावा करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.