75, और 65 इंच में Hisense U8NQ Mini LED TV लॉन्च, 3000 निट्स ब्राइटनेस वाली 4K डिस्प्ले से लैस! जानें कीमत

टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं।
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • इनमें एक खास आकर्षण इनका सोलर रिमोट भी है।

Hisense U8NQ Mini LED TV में 4K डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने टीवी लाइनअप में नए U8NQ Mini LED TV लॉन्च किए हैं। ये टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें एक खास आकर्षण इनका सोलर रिमोट भी है। टीवी में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्ट TV में 120Hz का रिफेश रेट दिया गया है। ये नए टीवी Vidaa OS पर रन करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Hisense U8NQ Mini LED TV price

Hisense U8NQ Mini LED TV को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 1999 यूरो (लगभग 1,82,000 रुपये) है जबकि 75 इंच मॉडल की कीमत 2699 यूरो (लगभग 2,45,000 रुपये) है। 
 

Hisense U8NQ Mini LED TV specifications

टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं। नए टीवी Hisense U7NQ से अपग्रेड होकर आए हैं। कंपनी ने इनमें Mini LED Pro तकनीक का इस्तेमाल किया है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें एक खास आकर्षण इनका सोलर रिमोट भी है जो दोनों ही मॉडल्स, 65 और 75 इंच, के साथ आता है। स्क्रीन काफी चमकदार बताई गई है क्योंकि टीवी में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्ट TV में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ये नए टीवी Vidaa OS पर रन करते हैं। 

Hisense U8NQ टीवी एक Mini LED ULED 4K TV है, जो गेमिंग एप्लीकेशंस को भी सपोर्ट करता है। इसके खास फीचर्स में HDR10+, Dolby Vision IQ, और HLG सपोर्ट दिया गया है। बेहतर कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इनमें Hi-View Engine Pro का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में नेटिव 120Hz रिफ्रेश रेट है लेकिन वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) 144Hz तक सपोर्टेड है। 
Advertisement

टीवी में एक मोड Game Mode Pro के रूप में दिया गया है जिसमें जाते ही टीवी के अंदर VRR एक्टिवेट हो जाता है। इसमें 9.7ms का इनपुट लैग दिया गया है। इसके अलावा यह AMD Freesync Premium Pro फीचर से भी लैस है। टीवी में Netflix और YouTube के लिए सीधा एक्सेस बटन दिया गया है। Google Assistant और Amazon Alexa की मदद से भी टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।   

साउंड की बात करें तो इसमें 2.1.2 चैनल सिस्टम है। इसमें 60W साउंड आउटपुट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में HDMI 2.1, USB-C 3.0, और S/PDIF पोर्ट दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ और WiFi 6 का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.