55, 65, 100 इंच डिस्प्ले में Hisense E7Q Pro QLED Smart TV लॉन्च, मिलेंगे सिनेमा जैसे फीचर्स

Hisense ने आज 29 मई को भारतीय बाजार में Hisense E7Q Pro QLED Smart TV को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2025 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Hisense E7Q Pro में 55 इंच, 65 इंच और 100 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन है।
  • Hisense E7Q Pro की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है।
  • Hisense E7Q Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी दी गई है।

Hisense E7Q Pro में 100 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने आज 29 मई को भारतीय बाजार में Hisense E7Q Pro QLED Smart TV को लॉन्च कर दिया है, जिसे बेहतरीन एंटरटेनमेंट अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। ये स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 100 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Hisense E7Q Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense E7Q Pro Price


Hisense E7Q Pro की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। ये टीवी बिक्री के लिए सिर्फ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर में इस कीमत के साथ 1 साल की JioHotstar प्रीमियम मेंबरशिप, नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और शानदार एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। 


Hisense E7Q Pro Features, Specifications


Hisense E7Q Pro में 55 इंच, 65 इंच और 100 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। नया स्मार्ट टीवी शानदार QLED टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि दमदर कलर एक्यूरेसी प्रदान करता है। इसके अलावा E7Q Pro के 100 इंच मॉडल में सिनेमा क्वालिटी वाले ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए इंटीग्रेटेड सबवूफर टेक्नोलॉजी है। Hisense E7Q Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि डॉल्बी विजन एटमॉस और AMD FreeSync प्रीमियम सर्टिफिकेशन के साथ आती है। डिस्प्ले AI स्मूथ मोशन फीचर के साथ गेमर्स को लो-लेटेंसी गेम मोड में स्मूथ और जिटर-फ्री मोशन ग्राफिक्स प्रदान करती है। टीवी का गेम बार इंटरफेस गेम पैरामीटर सेटिंग्स को आसानी से एडजेस्ट करने में मदद करता है, जिससे यह टीवी गेमिंग लवर्स के लिए टॉप लेवल ऑप्शन बन जाता है।

Hisense इंडिया के सीईओ पंकज राणा ने कहा कि "Hisense E7Q Pro की पेशकश किफायती कीमतों पर प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव को रिडिफाइन करने के हमारे मिशन में एक कदम है।" "बेहतर गेमिंग कैपेसिटी और 8 साल की VIDAA OS गारंटी परफॉर्मेंस और वैल्यू दोनों के प्रति हमारे विजन को दिखाती है, क्योंकि गेमिंग और एंटरटेनमेंट से देखे की आदतें शुरु होती हैं। E7Q Pro दमदार सुविधा प्रदान करता है, जो एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम के जरिए आसान नेविगेशन के लिए एडवांस वॉयस कंट्रोल फंक्शन प्रदान करता है।"
   
इस स्मार्ट टीवी में सभी ऐप सपोर्ट, बग फिक्स और सभी VIDAA U8/U9 टेलीविजन (सिर्फ 2025 मॉडल) के लिए सिक्योरिटी अपडेट पर 8 साल की गारंटी भी शामिल है। इसमें ऐप्स, सिक्योरिटी अपडेट और बग फिक्स के लिए लगातार सपोर्ट शामिल है, जो लंबे समय तक चलने वाला और स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करता है। हिंसेस इंडिया अगले महीने एक और QLED मॉडल E7Q लॉन्च करने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.