85, 75, 65 और 55 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense E7NQ Pro QLED TV लॉन्च, 120hz रिफ्रेश रेट, गेमिंग मोड का सपोर्ट

Hisense E7NQ Pro में 4K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2024 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Hisense E7NQ Pro में 4K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।
  • Hisense E7NQ Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत €999 (लगभग 89,667 रुपये) है।
  • Hisense E7NQ Pro टीवी Vidaa OS पर काम करता है।

Hisense E7NQ Pro में 4K रेजॉल्यूशन है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने 2024 यूरोपीय टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Hisense E7NQ Pro लॉन्च किया है। यह गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए डिजाइन किया गया एक QLED मॉडल है। यहां हम आपको Hisense E7NQ Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense E7NQ Pro Price 


Hisense E7NQ Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत €999 (लगभग 89,667 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत €1,299 (लगभग 1,16,594 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत €1,699 (लगभग 1,52,497 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत €2,599 (लगभग 2,33,355 रुपये) और 100 इंच मॉडल की कीमत €3,999 (लगभग 3,59,056 रुपये) है। E77NQ Pro में एक अलग स्टैंड डिजाइन और अतिरिक्त 100 इंच साइज का ऑप्शन है।


Advertisement
Hisense E7NQ Pro Specifications


Hisense E7NQ Pro में 4K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। प्रो मॉडल में बेहतर कंट्रास्ट के लिए फुल एररे लोकल डिमिंग और वाइब्रेंट एचडीआर विजुअल के लिए 450 और 800 निट्स के बीच की पीक ब्राइटनेस शामिल है। गेमर्स के लिए E7NQ Pro में स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को कम करने के लिए 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम के साथ गेम मोड प्रो है। इसमें इमर्सिव साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस के साथ कंपेटिबल बिल्ट-इन 40W स्पीकर भी शामिल हैं।

मूवी लवर्स के लिए फिल्ममेकर मोड है जो कि सटीक कलर रीप्रोडक्शन प्रदान करता है और बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए डॉल्बी विजन आईक्यू, एचडीआर10+ और एचएलजी का सपोर्ट करता है। E7NQ Pro टीवी Vidaa OS पर काम करता है। इसमें आसान संचालन के लिए लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स और Amazon Alexa वॉयस कंट्रोल का एक्सेस मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.