92, 100 और 120 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Hisense ने चीनी बाजार में दो नए लेजर टीवी Discovery X1 और Discovery X1 Ultra लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2025 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Hisense Discovery X1 की शुरुआती कीमत CNY 21,999 है।
  • Hisense Discovery X1 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 49,999 है।
  • Hisense Discovery X1 Ultra में 100 इंच और 120 इंच 4K डिस्प्ले है।

Hisense Laser TV Discovery X1 में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने चीनी बाजार में दो नए लेजर टीवी Discovery X1 और Discovery X1 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। दोनों टीवी मॉडल L9Q TriChroma Laser प्रोजेक्टर पर बेस्ड हैं। Discovery X1 में 92 इंच और 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि Discovery X1 Ultra में 100 इंच और 120 इंच डिस्प्ले मिलती है। यहां हम आपको Hisense Discovery X1 Price और Discovery X1 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense Discovery X1 Series Laser TV Price


कीमत की बात की जाए तो Hisense Discovery X1 की शुरुआती कीमत CNY 21,999 (लगभग 2,61,161 रुपये) और Hisense Discovery X1 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 49,999 (लगभग 5,93,625 रुपये) है। ये दोनों स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए चीनी बाजार में उपलब्ध हैं।


Advertisement
Hisense Laser TV Discovery X1 Specifications


Hisense Laser TV Discovery X1 में 92 इंच और 100 इंच की 4K डिस्प्ले साइज का ऑप्शन मिलता है। यह टीवी MCL39 लेजर लाइट सोर्स का उपयोग करता है, जो 600 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है। 4K DLP प्रोजेक्टर BT.2020 कलर स्पेस के 110 प्रतिशत का सपोर्ट करता है। इसमें IMAX एन्हांस्ड और फिल्ममेकर मोड दिया गया है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ बिल्ट इन 7.1.2-चैनल हरमन कार्डन साउंड सिस्टम भी है।


Hisense Discovery X1 Ultra  Specifications


Hisense Discovery X1 Ultra में 100 इंच और 120 इंच 4K डिस्प्ले साइज का ऑप्शन मिलता है। X1 Ultra में MCL39 लेजर लाइट सोर्स का उपयोग किया गया है, जिसके साथ यह 1,000 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसके अन्य फीचर्स X1 जैसे ही हैं। साउंड सिस्टम के मामले में इसमें अपग्रेडेड 9.1.4 चैनल हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है। Hisense सितंबर तक चीनी बाजार में 139 इंच और 150 इंच एडिशन शामिल का प्लान बना रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.