Hisense ने लॉन्च किया दीवार पर आर्ट पीस की तरह दिखने वाला CanvasTV, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Hisense CanvasTV को कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2024 12:20 IST
ख़ास बातें
  • टीवी के साथ वॉल माउंट भी मिलता है और एक सांगौन का फ्रेम भी मिलता है।
  • टीवी में मोशन सेंसर भी मौजूद है।
  • कंपनी ने इसमें डेडीकेटेड Art Mode बटन दिया है।

Hisense CanvasTV को कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किया है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने टीवी सेग्मेंट में एक नया इनोवेटिव TV लॉन्च किया है। यह ऐसा टीवी है जो दीवार पर टांगने पर आर्ट पीस जैसा लगता है। इस तरह के टीवी की एक अलग मार्केट अब बनती जा रही है जिसमें कंपनियां ऐसे टीवी लॉन्च कर रही हैं जो दीवार पर आर्ट जैसे दिखते हैं, जैसे कि कोई पेंटिंग या फोटो टांग दी गई हो। Hisense CanvasTV में मैटे डिस्प्ले है जिसका फायदा यह है कि इस्तेमाल न होने पर इसे डिजिटल आर्ट पीस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी आपका टीवी अब सिर्फ दीवार पर टंगा LED डिस्प्ले नहीं रहा, बल्कि यह एक शो-पीस की तरह भी काम करेगा। इससे पहले सैमसंग इसी तरह के कॉन्सेप्ट के साथ The Frame TV पेश कर चुकी है। आइए जानते हैं और क्या खास है Hisense CanvasTV में। 
 

Hisense CanvasTV price

Hisense CanvasTV को कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किया है। इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,000 रुपये) बताई (via) गई है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 1299 डॉलर (लगभग 1,08,000 रुपये) बताई गई है। 
Advertisement
 

Hisense CanvasTV specifications

Hisense CanvasTV में 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एंटी ग्लेयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। विजुअल्स के ऑटोमैटिक एडजस्टमेंट के लिए इसमें एम्बियंट लाइट सेंसर दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे दीवार पर टंगे फ्रेम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने इसमें प्री-लोडेड आर्टवर्क भी दिए हैं। इसमें मॉडर्न और पुराने स्टाइल के आर्ट शामिल हैं। 

यूजर इसमें अपने खुद के फोटो को भी लगा सकता है। जिससे कि यह आपके फोटो फ्रेम की तरह काम करेगा। इसके लिए कंपनी ने इसमें डेडीकेटेड Art Mode बटन दिया है। यह बटन रिमोट पर मिल जाता है। टीवी में मोशन सेंसर भी मौजूद है। इसका फायदा यह है कि जब रूम खाली होता है तो डिस्प्ले को अपने आप ही बंद कर देता है। इससे बिजली की भी बचत हो जाती है। कंपनी के अनुसार, टीवी अमेरिका में उपलब्ध अब तक का सबसे अफॉर्डेबल आर्ट TV है। 
Advertisement

यूजर को टीवी के साथ वॉल माउंट भी मिलता है और एक सांगौन का फ्रेम भी मिलता है। ज्यादा ऑप्शंस चुनने के लिए यूजर अलग से अन्य फ्रेम भी खरीद सकता है। टीवी जल्द ही मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध होने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.