Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल

Hisense ने 2026 ULED MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। नए टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos ऑडियो और बड़े स्क्रीन साइज के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Hisense ने 2026 ULED MiniLED TV सीरीज लॉन्च की
  • U7 सीरीज में 165Hz रिफ्रेश रेट और MiniLED डिस्प्ले
  • टीवी में Dolby Atmos ऑडियो और AI पिक्चर प्रोसेसिंग फीचर

Hisense 2026 ULED MiniLED TV सीरीज 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च

Photo Credit: Hisense

Hisense ने अपनी नई 2026 ULED MiniLED TV सीरीज पेश कर दी है, जिसमें कंपनी ने U6 और U7 सीरीज के नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक इस नई लाइनअप का फोकस MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, बड़े स्क्रीन साइज और आधुनिक फीचर्स को अपेक्षाकृत किफायती कीमत में उपलब्ध कराना है। U7 सीरीज की बिक्री अभी से शुरू हो गई है, जबकि U6 सीरीज के टीवी आने वाले हफ्तों में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

कीमत की बात करें तो Hisense U7 Series की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर रखी गई है। यह टीवी Best Buy, Amazon और Walmart जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध है। वहीं U6 और U6 Pro Series को भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा, हालांकि इनके सभी मॉडल्स की कीमत और उपलब्धता अलग अलग साइज के हिसाब से घोषित की जाएगी।

U7 Series टीवी में Hi QLED MiniLED Pro टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें Full Array Local Dimming का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें हजारों MiniLED बैकलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को ज्यादा सटीक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ Hi View AI Engine Pro दिया गया है, जो स्पोर्ट्स, मूवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट के हिसाब से पिक्चर प्रोसेसिंग को एडजस्ट करता है।

इस सीरीज की खासियत इसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी के अनुसार यह फीचर खास तौर पर स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे तेज गति वाले सीन में मोशन स्मूद दिखाई देता है और ब्लर कम होता है। स्क्रीन साइज की बात करें तो U7 सीरीज में 116 इंच तक के बड़े डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह टीवी बड़े कमरे और ग्रुप में स्पोर्ट्स या फिल्म देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

ऑडियो के लिए टीवी में 50W का 2.1.2 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos और DTS Virtual:X को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम बिना अतिरिक्त स्पीकर के भी कमरे में बेहतर साउंड अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो U7 सीरीज के टीवी दो अलग अलग स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होंगे। U7SG मॉडल Google TV पर चलता है, जबकि U7SF मॉडल Fire TV OS के साथ आता है।

Advertisement

वहीं U6 Series का फोकस MiniLED टेक्नोलॉजी को ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने पर रखा गया है। इस सीरीज में U6SF Pro और U6SF मॉडल शामिल हैं। इनमें Hi QLED MiniLED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming और Quantum Dot कलर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी बेहतर बताई गई है।

U6 सीरीज में AI आधारित पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन भी दिया गया है, जो कंटेंट के प्रकार के हिसाब से स्क्रीन सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें इंटीग्रेटेड सबवूफर और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन साइज की बात करें तो U6 सीरीज के टीवी 55 इंच से 100 इंच तक के विकल्प में उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार इस सीरीज के सभी मॉडल Fire TV OS पर चलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.