Hari Om OTT : भारत का पहला पौराणिक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘हरि ओम’ लॉन्‍च, Rs 36 में पूरे 365 दिन देख पाएंगे धार्मिक सीरीज

हरि ओम को एक बड़े स्‍केल पर लाया गया है। यह ओटीटी 20 से ज्‍यादा पौराणिक शो (mythological shows) के साथ शुरू हो रहा है

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • हरि ओम ओटीटी ऐप हुआ लॉन्‍च
  • भारत का पहला धार्मिक ओटीटी
  • 36 रुपये में देख पाएंगे धार्मिक सीरीज

दावा है कि इस ऐप में बच्‍चों से लेकर बड़ाें और बुजुर्गों के लिए ‘U’ रेटेड कंटेंट होगा।

Photo Credit: Play store

Hari Om OTT : ओटीटी की दुनिया ने टीवी चैनलों के मनोरंजन को पीछे धकेल दिया है! गुजरे कुछ साल से भारतीय दर्शक इसे मनोरंजन के प्रमुख माध्‍यम के तौर पर एक्‍प्‍लोर कर रहे हैं। ओटीटी पर काफी कंटेंट है, लेकिन धार्मिक कंटेंट की मात्रा सीमित है। इस खाई को पाटने के लिए लॉन्‍च हो गया है Hari Om (हरि ओम) नाम का नया ओटीटी प्‍लेटफॉर्म। इसे उल्‍लू ऐप (Ullu App) के फाउंडर ने तैयार किया है, जो अडल्‍ट कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। जाहिर तौर पर उल्‍लू और हरि ओम एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं। 

हरि ओम को एक बड़े स्‍केल पर लाया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह ओटीटी 20 से ज्‍यादा पौराणिक शो (mythological shows) के साथ शुरू हो रहा है, जिनमें ‘श्री तिरुपति बालाजी', ‘छाया ग्रह राहु केतु', ‘मां लक्ष्मी', ‘माता सरस्वती', ‘जय जगन्नाथ' आदि शामिल हैं। दावा है कि इनमें काम करने के लिए अच्‍छे कलाकारों और क्रू का चयन किया गया है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर शोज में बड़े बजट के सेट लगाए गए हैं। शरद मल्होत्रा ​​(भगवान कृष्ण), रति पांडे (माता सरस्वती), युक्ति कपूर (मां लक्ष्मी), मृणाल जैन (राहु-केतु) और विशाल करवाल (भगवान विष्णु) के किरदार में दिखाई देंगे। हरि ओम का सब्‍सक्र‍िप्‍शन काफी सस्‍ता है। सिर्फ 36 रुपये में इसे पूरे साल देखा जा सकेगा। 

दावा है कि इस ऐप में बच्‍चों से लेकर बड़ाें और बुजुर्गों के लिए ‘U' रेटेड कंटेंट होगा। दर्शक वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट में भजन भी सुन पाएंगे। इसके साथ ही पौराणिक कथाओं पर क्यूरेटेड एनिमेटेड कंटेंट और पॉडकास्ट भी सुने जाएंगे। इस ऐप पर प्रमुख मंदिरों की लाइव आरती, प्रसाद बुकिंग, मंदिरों से जुड़े समाचार जैसे फीचर्स भी होंगे। 
Advertisement

फ‍िलहाल ऐप पर 2 नए ओरिज‍िनल शाे- ‘श्री तिरुपति बालाजी' और ‘छाया ग्रह राहु केतु' आ गए हैं। बाकी शोज भी लाइनअप हैं। ‘श्री तिरुपति बालाजी' में विशाल करवाल मुख्‍य भूमिका में हैं। इस सीरीज में श्री हरि विष्णु के तिरुमाला पहाड़ियों पर श्रीनिवासन के रूप में अवतार लेने की धार्मिक कहानी को दिखाया गया है। छाया ग्रह राहु केतु नाम के शो में मृणाल जैन मुख्‍य भूमिका में हैं। शो में असुर स्वर्णभानु की कहानी दिखाई गई है, जो अमृत पीकर अमर हो जाता है और बाद में उसे भगवान विष्णु सजा देते हैं। 
Advertisement
 

कहां से डाउनलोड कर पाएंगे

Hari Om ऐप को प्‍ले स्‍टोर, ऐप स्‍टोर, गूगल टीवी, सैमसंग टीवी, ऐपल टीवी, एलजी टीवी के साथ ही फायर टीवी पर डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  4. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  5. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  9. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  10. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.