65, 55 इंच Haier S9QT 4K QLED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Haier S9QT TV  के 55 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 66,999 रुपये है, वहीं 65 इंच मॉडल की कीमत 91,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई 4K QLED TV स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है।
  • Haier S9QT TV के 55 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 66,999 रुपये है।
  • Haier S9QT TV में 55 इंच और 65 इंच की 4K QLED TV डिस्प्ले दी गई है।

Haier S9QT TV में 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Haier

चीनी टेक दिग्गज Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई 4K QLED TV स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने हाई एंड Haier S9QT TV का खुलासा किया है जो कि कुछ खास फीचर्स से लैस हैं। आइए Haier S9QT TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Haier S9QT TV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Haier S9QT TV  के 55 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 66,999 रुपये है, वहीं 65 इंच मॉडल की कीमत 91,990 रुपये है। इच्छुक ग्राहक नए 4K QLED टीवी खरीदने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
 

Haier S9QT TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Haier S9QT TV में 55 इंच और 65 इंच की 4K QLED TV डिस्प्ले दी गई है। कंपनी के लेटेस्ट QLED टीवी में प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस का वादा किया जाता है। ये स्मार्ट टीवी लो बेजल के साथ स्लीप मैटेलिक डिजाइन से लैस हैं। अपने स्लिम लुक के बावजूद इसमें काफी शानदार फीचर्स शामिल हैं। नए QLED टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन आईक्यू सर्टिफिकेशन, एचडीआर और वाइड कलर गैमुट का सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट को MEMC टेक्नोलॉजी के साथ हाई कंट्रास्ट रेशियो और लोकल डिमिंग फीचर्स के साथ पेयर किया गया है।
Advertisement

नए 4K TV में Dolby Atmos साउंड और 30W फ्रंट फायरिंग स्पीकर दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी में दी गई 120Hz रिफ्रेश रेट गेमर्स के लिए बेस्ट है। इस टीवी में अलग से एक गेमिंग मोड दिया गया है, जिसे गेमिंग कंसोल प्लग इन करने पर एक्टिवेट किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह नया टीवी TEE 1.3Ghz के साथ क्वाड कोर ARM A73 CPU, GPU G52 MC1 @550MHz पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस टीवी के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, क्रॉमकास्ट , ब्लूटूथ 5.1, एचडीएमआई 2.1 और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.