65, 55, 50 और 43 इंच डिस्प्ले में Haier K800GT स्मार्ट TV लॉन्च, कीमत 16,990 से शुरू

Haier K800GT में 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोलल्यूशन 4K 3840 x 2160 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Haier K800GT में 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की UHD डिस्प्ले है।
  • Haier K800GT में 24W स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Haier K800GT की शुरुआती कीमत 16990 रुपये है।

Haier K800GT में 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की UHD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Haier

Haier ने भारतीय बाजार में नया गूगल टीवी Hair K800GT लॉन्च कर दिया है। टीवी में 4K UHD रेजोल्यूशन, HDR10 और मोशन कंपेशन टेक्नोलॉजी (MEMC) जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको हायर के800जीटी स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Haier K800GT की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Haier K800GT की शुरुआती कीमत 16990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह Haier की ऑफिशियल साइट और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा।


Haier K800GT के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Haier K800GT में 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोलल्यूशन 4K 3840 x 2160 पिक्सल है। वहीं 32 इंच और 43 इंच में फुल एचडी का ऑप्शन होगा। डिजाइन की बात करें तो K800GT में बेजेल्स लेस ऑल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि स्लीक और मॉडर्न लुक प्रदान करती है। HDR10 सर्टिफिकेशन की बदौलत सभी 4K TV हाई डाइनेमिक रेंज कंटेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्मूथ कंटेंट और वाइब्रेंट ट्रांजिशन मिलता है। यह फीचर, स्पोर्टस, रेसिंग जैसे फास्ट पेस्ड कंटेंट देखने में मददगार साबित होता है।
Advertisement

Haier K800GT में 24W स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसमें मल्टी कोर Cortex-A55 CPU और Mali-G52 GPU शामिल है। स्टोरेज के लिए यह 2GB RAM और 32GB स्टोरेज से लैस है। इस टीवी में गूगल टीवी ओएस प्री-इंस्टॉल्ड आता है, जिससे जरिए यूजर्स को Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ और YouTube जैसी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा टीवी में गूगल एसिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। Haier K800GT Google TV में क्रॉमकास्ट, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई कनेक्टिविटी, यूएसबी 2.0 पोर्ट और एचडीएमआी 2.1 शामिल है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.