Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा

Google Home Speaker पुराने मॉडल्स से काफी अलग होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • यह 15 जून से 22 जून के बीच लॉन्च हो सकता है
  • इसकी सेल 25 जून से शुरू होने की संभावना है
  • यह Google TV Streamer के साथ पेअर हो सकेगा

Google Home Smart Speaker चार रंगों में मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: Google

Google अपना नया होम स्मार्ट स्पीकर Home Smart Speaker जल्द ही लॉन्च करने वाली है जिसकी कंपनी ने घोषणा भी कर दी है। कंपनी का यह स्मार्ट होम स्पीकर बेहद खूबसूरत लग रहा है। हाल ही में इसे एक रिटेलर लिस्टिंग में देखा गया था। लीक के बाद अब गूगल ने स्वयं भी इसके रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। स्पीकर बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। Google Home Smart Speaker जेड ग्रीन कलर में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे होंगे इसके फीचर्स। 

Google Home Smart Speaker जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में एक रिटेलर लिस्टिंग में स्पीकर की लॉन्च डेट 25 जून सामने आई थी। अब गूगल की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि यह स्पीकर अगले हफ्ते ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। नोटबुक चेक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की तरफ से प्राप्त ईमेल से संकेत मिलते हैं कि स्पीकर अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह 15 जून से 22 जून के बीच लॉन्च हो सकता है और इसकी सेल 25 जून से शुरू होने की संभावना बन रही है। 

Advertisement

Google Home Smart Speaker इससे पहले अक्टूबर रिलीज के लिए टीज किया गया था लेकिन यह समय से बहुत पहले मार्केट में आ रहा है। हाल ही में Best Buy Canada लिस्टिंग में यह दिखा था जहां पर इसकी रिलीज डेट 25 जून बताई गई थी। लेकिन अब यह Coming Soon टीजर के साथ लिस्ट आ रहा है। 

Google Home Speaker पुराने मॉडल्स से काफी अलग होने वाला है। इसमें एपल के HomePod की प्रेरणा नजर आ रही है। यह Google TV Streamer के साथ पेअर हो सकेगा जिससे यूजर को सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिल सकेगा। कंपनी इसे चार रंगों में पेश कर सकती है जिसमें बेरी, हेजल, जेड और पोर्सलेन शामिल हो सकते हैं। रिटेलर लिस्टिंग में यह हेजल और पोर्सलेन कलर में दिख रहा है। स्पीकर का प्राइस 100 डॉलर बताया गया है। भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी कीमत 9,500 रुपये के करीब हो सकती है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.