Google Nest Hub लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

Google Nest Hub की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2019 11:22 IST
ख़ास बातें
  • गूगल की ओर से 1,799 रुपये का शाओमी मी सिक्योरिटी कैमरा मुफ्त
  • गूगल नेस्ट हब में 7 इंच का टचस्क्रीन पैनल है
  • गूगल ने नेस्ट हब में डिजिटल वेलबिइंग के कई फीचर दिए हैं

Google Nest Hub को पहले गूगल होम हब के नाम से जाना जाता था

Google Nest Hub को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पहले इसे गूगल होम हब के नाम से जाना जाता था। इस स्मार्ट डिस्प्ले को 3,500 से ज़्यादा  ब्रांड के 200 मिलियन से अधिक डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। गूगल नेस्ट हब गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा गूगल ने नेस्ट हब में यूट्यूब अनुभव को ऑप्टिमाइज़ किया है। यूज़र्स को आउट ऑफ बॉक्स वीडियो कंटेंट मिलेगा।
 

Google Nest Hub price in India

गूगल नेस्ट हब की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह चॉक और चारकोल रंग में आता है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत, गूगल की ओर से 1,799 रुपये का शाओमी मी सिक्योरिटी कैमरा मुफ्त दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह फ्लिपकार्ट व टाटा क्लिक पर उपलब्ध है।

याद रहे कि गूगल नेस्ट हब को बीते साल अक्टूबर महीने में गूगल होम हब के नाम से उतारा गया था। इसे अभी अमेरिका में 99 डॉलर (करीब 7,100 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

मार्केट में गूगल नेस्ट हब की भिड़ंत अमेज़न इको शो 5 से है जिसे भारत में मई महीने में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Google Nest Hub specifications, features

गूगल असिस्टेंट के इंटीग्रेशन की मदद से गूगल नेस्ट हब आपके वॉयस कमांड्स को समझता है। यह गूगल सर्च, यूट्यूब और गूगल फोटोज़ जैसी सेवाओं के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप किसी भी जगह के बारे में सर्च कर सकते हैं। अपना पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं, या गूगल फोटोज़ में स्टोर किए गए अपनी तस्वीरों को देख सकते हैं।
Advertisement

गूगल होम स्पीकर की तरह गूगल नेस्ट हब वॉयस मैच फीचर के साथ आता है। ताकि यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड अनुभव मिल पाए। डिवाइस रूटीन्स को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यह सिर्फ एक वॉयस कमांड लेकर कई तरह के एक्शन कर सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप 'हे गूगल गुडनाइट' कहेंगे तो डिवाइस अपने आप अलार्म सेट कर देगा। सारे कनेक्टेड लाइट और टीवी को स्विच ऑफ कर देगा। साथ में सूदिंग म्यूजिक प्ले कर देगा।

गूगल ने नेस्ट हब में डिजिटल वेलबिइंग के कई फीचर दिए हैं। प्रीलोडेड फीचर के अलावा गूगल नेस्ट हब कई कंटेंट प्रोवाइडर्स के साथ काम करता है। गूगल ने बताया है कि यूज़र्स एनडीटीवी फूड जैसे कई प्लेटफॉर्म से खाने बनाने की विधि देख पाएंगे।
Advertisement

गूगल नेस्ट हब में 7 इंच का टचस्क्रीन पैनल है। डिवाइस में दो फार-फील्ड माइक्रोफोन्स, फुल-रेंज स्पीकर और एंबियंट ईक्यू लाइट सेंसर हैं। गूगल ने वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 दिया है। डिवाइस का डाइमेंशन 118x178.5x67.3 मिलीमीटर है और वज़न 480 ग्राम।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.