Google Chromecast 3 भारत में लॉन्च, कीमत है 3,499 रुपये

गूगल क्रोमकास्ट 3 को अब भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Chromecast 2 का अपग्रेड वर्जन है Chromecast 3। आइए आपको नए क्रोमकास्ट के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 15:09 IST
ख़ास बातें
  • क्रोमकास्ट 2 की तुलना में 15 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस देता है Chromecast 3
  • Chromecast 3 के साथ मिल रहे हैं दो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन
  • 3,499 रुपये है Google Chromecast 3 की कीमत
Google Chromecast 3 से इस महीने के शुरुआत में पेश किया गया था। गूगल क्रोमकास्ट 3 को अब भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Chromecast 2 का अपग्रेड वर्जन है Chromecast 3। याद करा दें कि क्रोमकास्ट 2 को अप्रैल 2016 में भारत में लॉन्च किया गया था। गूगल के क्रोमकास्ट 3 में नए हार्डवेयर का इस्तेमाल हुआ है जो डिवाइस की परफॉर्मेंस को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। केवल इतना ही नहीं, Chromecast 3 फुल एचडी (1080p) 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वाली वीडियो को आसानी से स्ट्रीम करने में सक्षम है।
 

Google Chromecast 3 की भारत में कीमत

भारत में गूगल क्रोमकास्ट 3 का दाम 3,499 रुपये है। Google Chromecast 3 को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह डिवाइस गूगल स्टोर के अलावा अन्य ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट से गूगल क्रोमकास्ट 3 खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल का फ्री Sony Liv और छह महीने के लिए (बिना विज्ञापन) Gaana का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। PhonePe से भुगतान पर 100 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर Flipkart Festive Dhamaka Days सेल का हिस्सा हैं, इस वजह से यह ऑफर 27 अक्टूबर तक ही वैध हैं।
 

Google Chromecast 3 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

गूगल क्रोमकास्ट 3 में एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप से अपनी पसंदीदा वीडियो को सीधे एचडीटीवी पर देख सकते हैं। क्रोमकास्ट आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन या किसी भी कम्पेटिबल ऐप के कंटेंट  को आपके टीवी पर दिखाने में मदद करता है। बता दें कि 800 से ज्यादा ऐसे ऐप्स मौजूद है जो Chromecast से आसानी कनेक्ट हो जाते हैं। आप चाहें तो क्रोमकास्ट और क्रोम ब्राउजर की मदद से कंप्यूटर स्क्रीन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में नया Google Chromecast 3 15 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसी के साथ यह 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो स्ट्रीमिंग फुल एचडी (1080p) भी सपोर्ट के साथ आता है। याद करा दें कि पिछला मॉडल 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वीडियो स्ट्रीमिंग एचडी (720p) सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ था।

नया क्रोमकास्ट गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है। आप चाहें तो Google Home स्पीकर को Chromecast के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी पर यूट्यूब वीडियो देखने के लिए केवल आपको वॉयस कमांड देनी है। पावर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है। टीवी पर ऑनलाइन कंटेंट प्ले करने के लिए Chromecast 3 का वाईफाई से कनेक्ट होना जरूरी है। नया क्रोमकास्ट Netflix, YouTube, HBO और Hulu जैसे कई ऐप्स को सपोर्ट करता है। Chromecast 3 में हॉकी पक जैसा डिजाइन है। क्रोमकास्ट का पिछले मॉडल में ग्लासी वहीं नए मॉडल में मैट फिनिश का इस्तेमाल हुआ है। Chromecast के फ्रंट साइड पर आपको कंपनी का "G" लोगो नजर आएगा। डिवाइस की लंबाई-चौड़ाई 162 x 51.8 x 13.8 मिलीमीटर और इसका वजन 39.1 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.