12 घंटे में सोल्ड आउट होने वाली DOR TV सर्विस हुई बंद, जानें क्या होगा ग्राहकों का?

DOR TV ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस बंद होने का नोटिस दिया। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब अपने TV को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अनलॉक कर सकते हैं और उसे नॉर्मल TV की तरह यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2025 19:35 IST
ख़ास बातें
  • DOR TV की सर्विस और वारंटी 22 जून 2025 से बंद हो गई
  • सब्सक्रिप्शन, OTA अपडेट और ऐप्स अब काम नहीं करेंगे
  • ग्राहक अब इसे केवल नॉर्मल स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं

Photo Credit: Streambox Media

इंडिया की पहली सब्सक्रिप्शन-बेस्ड टीवी सर्विस DOR TV को 22 जून 2025 से बंद कर दिया गया। कंपनी के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह निर्णय Streambox Media Private Limited की एक्टिविटी के बंद होने की वजह से लिया गया है। इसका मतलब है कि अब DOR TV ऐप, टेक्निकल सपोर्ट, सॉफ्टवेयर अपडेट और वारंटी सभी समाप्त हो चुके हैं। यूजर्स इस डिवाइस को अब एक सामान्य स्मार्ट टीवी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसकी ‘टीवी-एज-ए-सर्विस' मॉडल को छोड़ कर।

DOR TV ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सर्विस बंद होने का नोटिस दिया। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब अपने TV को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अनलॉक कर सकते हैं और उसे नॉर्मल TV की तरह यूज कर सकते हैं, लेकिन अब से उन्हें किसी प्रकार का टेक्निकल सपोर्ट, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और TV-as-a-Service नहीं मिलेंगे। निश्चित तौर पर इससे न सिर्फ लोगों का नए स्टार्टअप से भरोसा उठेगा, बल्कि यह सीधे तौर पर ग्राहकों के अधिकारों की अवहेलना करना भी है।

जब DOR TV दिसंबर 2024 में Flipkart पर लॉन्च हुआ था, तो यह कंपनी के मुताबिक, 12 घंटे के अंदर सोल्ड आउट हो गया था और इसने काफी चर्चा भी बटोरी। कंपनी ने इसे 43‑इंच QLED टीवी के साथ पेश किया था, जिसमें 300+ टीवी चैनल्स और 24+ OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल था, शुरुआती कीमत 10,799 रुपये और मंथली 799 रुपये तय की गई थी।

अब DOR TV यूजर्स के पास केवल एक रास्ता बचा है कि वे इस टीवी को एक सामान्य स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उन्हें इसमें कोई कंटेंट सर्विस, अपडेट या वारंटी मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। जिन यूजर्स ने सब्सक्रिप्शन या इनिशियल फंड जमा किया था, उनके लेकिन फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई रिफंड पॉलिसी या क्लियर घोषणा सामने नहीं आई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DOR TV, Dor QLED TV, Streambox Media, Streambox Dor QLED TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.