लॉन्च हुआ 3,999 रुपये का एलसीडी टीवी

Detel D1 TV Launch: किफायती एलसीडी टीवी डीटेल डी1 को लॉन्च कर दिया गया है। यह दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV है, आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 13:04 IST
ख़ास बातें
  • ए+ ग्रेड पैनल के साथ आता है Detel D1 TV
  • Detel D1 TV में है एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट
  • 12 वाट के दो स्पीकर हैं डीटेल डी1 टीवी में

Detel D1 लॉन्च, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये

मोबाइल फोन बनाने वाले कंपनी Detel ने मंगलवार यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान एक किफायती एलसीडी टीवी Detel D1 TV को लॉन्च कर दिया है। डीटेल डी1 दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV है और यह टीवी भारत में 3,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Detel D1 TV में 19 इंच का डिस्प्ले है जो ए+ ग्रेड पैनल के साथ आता है। टीवी में एचडीएमआई के साथ यूएसबी पोर्ट मिलेगा। टीवी को कम्पेटिबल लैपटॉप एवं कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इस साल के शुरुआत में Detel ने कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में कदम रखा था। अब तक कंपनी 24 से 65 इंच के बीच आने वाले सात एलईडी टीवी लॉन्च कर चुकी है।
 

Detel D1 TV की भारत में कीमत

भारत में डीटेल डी1 टीवी का दाम 3,999 रुपये तय किया गया है जबकि इसकी एमआरपी 4,999 रुपये है। Detel D1 TV को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीटेल मोबाइल ऐप से खरीदा जा सकता है। डिस्ट्रीब्यूटर और पार्टनर Detel D1 TV को  B2BAdda.com से खरीद सकते हैं।
 

Detel D1 TV फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डीटेल डी1 टीवी में 19 इंच का डिस्प्ले (1366x768 पिक्सल) और इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 300000:1 है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें ए+ ग्रेड पैनल का इस्तेमाल हुआ है। टीवी के साइड पर 12-12 वाट के दो स्पीकर दिए गए हैं। इसी के साथ टीवी में पावर ऑडियो कंट्रोल है। गेम्स खेलने के शौकीन लोगों को भी ध्यान में रखा गया है, टीवी में पहले से ही प्रीलोड गेम भी मिलेगी।

अब बात कनेक्टिविटी की। Detel D1 TV एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट एवं यूएसबी मल्टीमीडिया सपोर्ट के साथ आता है। यूएसबी ड्राइव से सपोर्टेड ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट फाइल को प्ले किया जा सकेगा। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, टीवी की बढ़ती कीमत के वजह से किफायती टीवी के बाजार में एक बड़ा खालीपन है। उन्होंने कहा कि मिशन #HarGharTV के तहत Detel D1 TV इस खालीपन को दूर करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.