65, 55, 43 इंच साइज में Daiwa 4K UHD QLED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Daiwa 4K UHD QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 17:38 IST
ख़ास बातें
  • TV कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच और 65 इंच साइज में पेश किए हैं।
  • 43 इंच टीवी की कीमत 22,499 रुपये है।
  • टीवी में 1.5GB रैम, और 8GB स्टोरेज दी गई है।

Daiwa 4K UHD QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

Photo Credit: 91Mobiles

Daiwa ने अपने नए 4K टीवी लॉन्च किए हैं। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ब्रैंड ने ये टीवी 43 इंच से लेकर 65 इंच तक साइज में लॉन्च किए हैं। Daiwa 4K UHD QLED TV में HDR10 और HLG का सपोर्ट दिया गया है। डिजाइन प्रोफाइल की बात करें तो इनमें स्लिम बिल्ड है और लगभग बेजल लेस डिजाइन है जिससे इन्हें मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलता है। इनमें Quantum Luminut+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये टीवी LG के webOS Hub 2.0 पर रन करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Daiwa 4K UHD QLED TV price

Daiwa 4K UHD QLED TV कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच और 65 इंच साइज में पेश (via) किए हैं। 43 इंच टीवी की कीमत 22,499 रुपये है, 50 इंच टीवी का प्राइस 29,499 रुपये है। और 65 इंच टीवी का प्राइस 52,200 रुपये है। ये टीवी खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध हैं। 
 

Daiwa 4K UHD QLED TV specifications

Daiwa 4K UHD QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 94 प्रतिशत DCI-P3 गेमट सपोर्ट है। टीवी में HDR10 और HLG का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी स्लिम बिल्ड में है और लगभग बेजल लेस डिजाइन के साथ आते हैं जिससे इन्हें मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलता है। इनमें Quantum Luminut+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये टीवी LG के webOS Hub 2.0 पर रन करते हैं। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें ThinQ AI आधारित वॉयस असिस्टेंस भी है। 

टीवी के साथ मैजिक रिमोट आता है। इसे माउस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी में ऑटो लो लेटेंसी मोड भी दिया गया है। इनमें गेमिंग के लिए एक डेडिकेटेड डैशबोर्ड भी मिलता है। ये क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस हैं। टीवी में 1.5GB रैम, और 8GB स्टोरेज दी गई है। इनमें Miracast, Airplay, Apple TV, HomeKit और Apple Music आदि का सपोर्ट भी है। साउंड के लिए 24W स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक ऑडियो आउटपुट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.