1499 रुपये में boAt Rockerz Trinity लॉन्च, 150 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें खासियतें

boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Cosmic Black, Just Blue और Kutch White जैसे कई कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • boAt ने भारत में boAt Rockerz Trinity वायरलेस इयरफोन को पेश किया है।
  • boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है।
  • boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन में 10mm ऑडियो ड्राइवर हैं।

boAt Rockerz Trinity में 10 मिमी ऑडियो ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारत में boAt Rockerz Trinity वायरलेस इयरफोन को पेश किया है। ये एक नेकबैंड डिजाइन वाले इयरफोन हैं, जिसमें 150 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक मिलता हैं। यहां हम आपको boAt Rockerz Trinity के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन की कीमत


boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Cosmic Black, Just Blue और Kutch White जैसे कई कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Amazon के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
 

boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो boAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस नेकबैंड इयरफोन में 10 मिमी ऑडियो ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। यह ENx टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है जो कि बिजी माहौल में भी साफ ऑडियो प्रदान करता है। Rockerz ट्रिनिटी में BEAST मोड नाम का लो लेटेंसी मोड दिया गया है जो कि यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा। अन्य फीचर्स के लिए इसमें ड्यूल पेयरिंग, बटन कंट्रोल और IPX5 रेटिंग मिलती है।
Advertisement

नए वायरलेस नेकबैंड इयरफोन में क्रिस्टल बायोनिक साउंड एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी दिया गया है। यह हैवी बेस पर क्लियर ऑडियो प्रदान करने का काम करता है। नए ईयरफोन का डिजाइन काफी लाइट और फ्लेक्सिबल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 220mAh की बैटरी दी गई है। यह पोर्टेबल होने के बावजूद 150 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक प्रदान करता है। यह सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग (ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी) के साथ 4 घंटे तक प्लेबैक प्रदान कर सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.