Boat Aavante Bar 4000Da साउंडबार भारत में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ Rs 14,999 में लॉन्च

Boat Aavante Bar 4000DA  कंपनी की लेटेस्ट Aavante Bar सीरीज का नया प्रॉडक्ट है। इस साउंडबार में आपको ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ HDMI ARC सपोर्ट मिल रहा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 फरवरी 2021 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Boat Aavante Bar 4000DA साउंडबार HDMI ARC सपोर्ट के साथ आता है
  • ये साउंडबार रिमोट कंट्रोल के साथ आता है
  • Boat Aavante Bar 4000DA में 200W साउंड आउटपुट मिलता है

Boat Aavante Bar 4000DA साउंडबार में आपको कुल 7 ड्रॉइवर मिल रहे हैं, जो आपको म्यूजिक सुनने का बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं।

Boat (बोट) Aavante Bar 4000DA साउंडबार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह साउंडबार कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इसमें आपको Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 2.1.2 चैनल सराउंड साउंड मिलता है। Aavante Bar 4000DA  कंपनी की लेटेस्ट Aavante Bar सीरीज का नया प्रॉडक्ट है। इस साउंडबार में आपको ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ HDMI ARC सपोर्ट मिल रहा है। Boat Aavante Bar 4000DA साउंडबार में आपको कुल 7 ड्रॉइवर मिल रहे हैं, जो आपको म्यूजिक सुनने का बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं। इसके अलावा आपको इसमें मास्टर रिमोट कंट्रोल भी मिल रहा है, जिससे आप इसमें सेटिंग्स को अपने हिसाब से चेंज कर सकते हैं।
 

Boat Aavante Bar 4000DA price in India, availability


Boat Aavante Bar 4000DA साउंडबार को भारत में 14,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस में लॉन्च किया गया है। इसको Flipkart और Boat की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Boat वेबसाइट पर यह प्रॉडक्ट 24,990 रुपये में लिस्ट है। ऐसे में इंट्रोडक्टरी प्राइस ओवर होने के बाद इसे वापस से 24,990 रुपये की कीमत में ही बेचा जा सकता है।
 

Boat Aavante Bar 4000DA specifications, features


Boat Aavante Bar 4000DA में आपको 2.1.2 साउंडबार के साथ सबवूफर कॉन्फिग्रेशन के साथ वायर्ड 60W सबवूफर मिल रहे हैं। इसमें डिजिटल ऑडयो पावर एंप्लीफायर ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है जो कुल 7 हैं। इसमें चार 2.25-inch ड्राइवर्स, दो 2इंच ड्राइवर्स और एक 6.5इंच ड्राइवर्स हैं। ये ड्राइवर्स 30W, 10W, और 60W आउटपुट डिलीवर करते हैं। वहीं 60W आउटपुट सबवूफर से आता है। साउंडबार का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 80Hz से 20,000Hz है और इसमें कुल पावर आउटपुट 200W है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Bluetooth 5.0 मिल रहा है, जिसकी रेंज 10 मीटर की है। इसके अलावा ऑक्सिलियरी कनेक्शन, USB पोर्ट, ऑप्टिकल पोर्ट और HDMI के साथ ऑडियो रिटर्न चैनल (ARC) फीचर मिल रहा है। Aavante Bar 4000DA में आपको Dolby Atmos 3D टेक्नोलॉजी और मास्टर रिमोट कंट्रोल मिल रहा है। आपको इसके जरिए ब्लूटुथ डिवाइस को पेयर करने के साथ म्यूट / अनम्यूट, प्ले/ पॉज, एडजस्ट बास/ ट्रेबल/ वॉल्यूम और चेंज ट्रैक जैसे फीचर्स को रिमोट से ही कंट्रोल कर सकते हैं। ये साउंडबार दो AAA बैटरीज के साथ आता है। Aavante Bar 4000DA को आप वॉल पर माउंट भी कर सकते हैं। इस साउंडबार का डायमेंशन 960x74x94mm और सबवूफर का डायमेंशन 367x314x190mm है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  3. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  4. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  2. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. 6 हजार सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  4. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  5. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  6. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  7. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  9. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  10. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.