40 हजार का 50 इंच बड़ा स्मार्ट टीवी मात्र 11,699 रुपये में खरीदने का तगड़ा मौका, Flipkart पर लगाएं ये ऑफर

Flipkart सेल के दौरान 50 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale में 50 इंच स्मार्ट टीवी पर भारी छूट मिल रही है।
  • सेल के दौरान 50 इंच के स्मार्ट टीवी पर बैंक ऑफर मिल रहा है।
  • स्मार्ट टीवी के फीचर्स से लेकर ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार फ्लिपकार्ट सेल पर नजर डालनी चाहिए। Flipkart Big Diwali Sale में 50 इंच के बड़े स्मार्ट टीवी को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान 50 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए इन स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix X3 126 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: Flipkart Big Diwali Sale में Infinix X3 126 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन 40 प्रतिशत छूट के बाद 23,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1750 रुपये तक) छूट मिल सकती है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये तक की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये लाभ मिल सकता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो कीमत 12,999 रुपये तक हो सकती है, वहीं बैंक ऑफर का लाभ लगाने के बाद कीमत 1,299 और कम होकर 11699 रुपये तक हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले टीवी की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर रहता है।
Advertisement

Thomson 9R PRO 126 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: ऑफर की बात की जाए तो Thomson 9R PRO 126 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की कीमत 41 प्रतिशत छूट के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि असली कीमत 42,999 रुपये है। बैंक ऑफर के लिए SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1750 रुपये तक) छूट मिल सकती है। वहीं SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये तक की बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये तक बचत हो सकती है।

Motorola Revou 2 127 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV: फ्लिपकार्ट सेल में Motorola Revou 2 127 cm (50 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV ऑफर में 44 प्रतिशत छूट के बाद 28,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि वास्तविक कीमत 52,000 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1750 रुपये तक) छूट ली जा सकती है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2250 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। बैंक ऑफर को देखते हुए पुराना टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
Advertisement

Affiliate links may be automatically generated - see our ethics statement for details.
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1114.4mm x 89mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.