Netflix के सस्‍ते रिचार्ज प्‍लान में देखने होंगे विज्ञापन, यूजर्स बोले- ऐसा किया तो छोड़ देंगे सर्विस

इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट का कहना है कि विज्ञापन-सपोर्टेड सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान कुछ कंस्‍यूमर्स को लुभा सकता है, जो अपनी जिंदगी में कॉस्‍ट कटिंग से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2022 20:02 IST
ख़ास बातें
  • सब्‍सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट के बाद इस प्‍लान की तैयारी है
  • हालांकि कंपनी के फैसले से सब्‍सक्राइबर्स खुुश नहीं हैं
  • कई यूूजर्स ने अपना सब्‍सक्र‍िप्‍शन कैंसल करने की बात कही है

ग्राहक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर स्ट्रीमिंग सर्विस ने सस्‍ती डील्‍स वाले लोगों को ऐड दिखाना शुरू किया, तो वो अपना सब्‍सक्र‍िप्‍शन कैंसल कर देंगे।

पॉपुलर ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स' (Netflix) कुछ वक्‍त से सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या में कमी देख रहा है। कंपनी की तरफ की जा रही एक नई कसरत ने अब उसके सब्‍सक्राइबर्स को और निराश किया है। ग्राहक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर स्ट्रीमिंग सर्विस ने सस्‍ती डील्‍स वाले लोगों को ऐड दिखाना शुरू किया, तो वो अपना सब्‍सक्र‍िप्‍शन कैंसल कर देंगे। रिपोर्टों के अनुसार, सब्‍सक्राइबर्स की संख्या में पहली बार गिरावट के बाद नेटफ्लिक्स ने ऐसा प्‍लान पेश करने की योजना बनाई है, जो सस्‍ता होगा, पर लोगों को विज्ञापन देखने होंगे। द न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, नया प्‍लान इस साल के आखिर तक लॉन्‍च किया जा सकता है। 

नेटफ्लिक्स की इस तैयारी पर उसके सब्‍सक्राइबर्स ने अच्छा रिएक्‍शन नहीं दिया है। कई लोगों का दावा है कि अगर उन्‍हें विज्ञापन देखना पड़ा, तो वह इस सर्विस को छोड़ देंगे। ट्विटर यूजर @GGnotGIGI713 ने लिखा, 'मैं लंबे वक्‍त से netflix का ग्राहक हूं। अगर मेरे पेड सब्‍सक्र‍िप्‍शन अकाउंट पर ऐड आते हैं, तो मैं सर्विस छोड़ दूंगा। एक अन्‍य हैंडल @UCantCensorThis की ओर से लिखा गया, मैं आपको अभी बता रहा हूं कि अगर मेरी सर्विस विज्ञापन की वजह से बाधित हुई तो मैं आपके कमर्शल ब्रेक कहने से ज्‍यादा तेज अपना सब्‍सक्रिप्‍शन कैंसल कर दूंगा। 
Advertisement

बहरहाल, इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट का कहना है कि विज्ञापन-सपोर्टेड सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान कुछ कंस्‍यूमर्स को लुभा सकता है, जो अपनी जिंदगी में कॉस्‍ट कटिंग से जूझ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने 19 अप्रैल को ऐलान किया था कि उसने साल के पहले तीन महीनों में 2 लाख सब्‍सक्राइबर्स गंवा दिए हैं। दूसरी तिमाही में और कस्‍टमर्स गंवाने की उम्‍मीद है। कंपनी के शेयरों में भी काफी गिरावट आई है। 

कहा जा रहा है कि विज्ञापन-सपोर्टेड सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान को लेकर काम तेज हो गया है और इस सस्‍ते प्‍लान को साल की आखिरी त‍िमाही में लाया जाएगा। अभी स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा 'बेसिक' सब्सक्रिप्शन पर यूजर्स के लिए विज्ञापन शुरू किया जाएगा या फ‍िर नेटफ्लिक्स एक नया कम कीमत वाला प्‍लान लाएगी, जिसमें विज्ञापन भी देखने होंगे। हालांकि मेल ऑनलाइन का कहना है कि‍ कंपनी के बिना विज्ञापन वाले प्‍लान जारी रहेंगे। नए सस्‍ते प्‍लान की शुरुआत किन देशों से की जाएगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि कंपनी इंडिया भी ऐसा प्‍लान पेश करेगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.