Acer Aspire 7 गेमिंग लैपटॉप FHD 144Hz डिस्प्ले, 13th Gen Intel Core i5 CPU के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Acer Aspire 7 Gaming Laptop (A715-79G) में 15.6 इंच की IPS WVA LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Acer Aspire 7 में 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है।
  • Acer Aspire 7 गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच की IPS WVA LCD डिस्प्ले है।
  • Acer Aspire 7 (RTX 2050) की कीमत 61,990 रुपये है।

Acer Aspire 7 में 15.6 इंच की IPS WVA LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acer

Acer ने हाल ही में Acer Aspire 7 Gaming Laptop (A715-79G) गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। Aspire 7 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसका WVA LCD पैनल वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है। इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Acer Aspire 7 गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer Aspire 7 Gaming Laptop (A715-79G) Price


Acer Aspire 7 (RTX 2050) की कीमत 61,990 रुपये और Acer Aspire 7 (RTX 3050) की कीमत 67,990 रुपये है। लैपटॉप आज से Acer ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Acer Aspire 7 Gaming Laptop (A715-79G) Specifications


Acer Aspire 7 Gaming Laptop (A715-79G) में 15.6 इंच की IPS WVA LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 45% NTSC है। लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए 4GB GDDR6 VRAM के साथ NVIDIA GeForce RTX 2050/ 6GB GDDR6 VRAM के साथ RTX 3050 है। इस लैपटॉप में 16GB SODIMM DDR4 और 512GB M.2 PCIe स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में 54Wh की बैटरी दी गई है जो कि 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। बैटरी को 120W AC एडेप्टर से चार्ज किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 1 मेगापिक्सल HD वीडियो कैमरा है। ऑडियो सिस्टम के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और माइक्रोफोन हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6 AX101, ब्लूटूथ v5.2, दो USB 3.2 टाइप सी पोर्ट, एक USB 3.2 टाइप ए पोर्ट, एक USB 2.0 टाइप ए पोर्ट, एक एचडीएमआई और RJ-45 पोर्ट है। यह लैपटॉप स्टील ग्रे कलर में आता है। डाइमेंशन की बात करें तो लैपटॉप की ऊंचाई 2.27 मिमी, चौड़ाई 35.95 मिमी, डेप्थ 23.8 मिमी और वजन 1.99 ग्राम है। कंपनी लैपटॉप के साथ एक साल के लिए इंटरनेशनल ट्रैवलर्स वारंटी प्रदान करती है। टचपैड के लिए माइक्रोसॉफ्ट पीटीपी मल्टी-जेस्चर और स्क्रॉलिंग फंक्शन के साथ बिल्ट इन क्लिकपैड शामिल है। इसमें कीबोर्ड के लिए न्यूमेरिक पैड के साथ मल्टी लैंग्वेज, मल्टी कलर इल्यूमिनेटेड फुल साइज कीबोर्ड है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1660 टीआई

वज़न

2.15 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  2. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.