86 इंच साइज का Redmi Max TV लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Max TV 86" की चीन में कीमत  7,999 चीनी युआन है, जो भारत में लगभग 90,000 रुपये होते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 फरवरी 2021 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Max TV 86" चीन में लॉन्च हो गया है
  • 7,999 चीनी युआन (लगभग 90,000 रुपये) कीमत में हुआ है लॉन्च
  • 120Hz 4K डिस्प्ले पैन और Dolby Vision से है लैस

Redmi Max TV 86" में 120Hz रिफ्रेश रेट पैनल मिलता है

गुरुवार को Redmi ने चीन में अपनी Redmi K40 सीरीज़ के साथ Redmi MAX TV भी लॉन्च किया था, जिसका साइज़ 86 इंच है। नया टीवी 120Hz रिफ्रश रेट और 4K रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। टीवी HDR, HDR10, HDR10+ और HLG टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और साथ ही Dolby Vision, Dolby Atmos और DTS-HD सपोर्ट से भी लैस है। टीवी की कीमत के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 

Redmi MAX TV 86” Price

Redmi Max TV 86" की चीन में कीमत  7,999 चीनी युआन है, जो भारत में लगभग 90,000 रुपये होते हैं। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी की सेल चीन में 4 मार्च से शुरू होगी। फिलहाल इसकी भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकरी साझा नहीं की गई है।
Advertisement
 

Redmi MAX TV 86” specifications, features

रेडमी मैक्स टीवी में 86 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसका पैनल  4K (3840 × 2160 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। टीवी HDR, HDR10, HDR10+ और HLG टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन 10-Bit कलर और DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है। डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है।

फिलहाल इसकी सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है कि Redmi Max TV 86" में कौन सा चिपसेट है, लेकिन प्रोडक्ट पेज से इतनी जानकारी मिलती है कि यह क्वाड-कोर सीपीयू है, जो एआरएम कॉर्टेक्स-ए73 के साथ आता है। इसमें Mali-G52 MC1 जीपीयू के साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है। टीवी MIUI for TV 3.0 पर चलाता है।
Advertisement

TV में दो 12.5 स्पीकर्स मिलते हैं, जो अधिकतम 25W साउंड आउटपुट पैदा करते हैं। ये स्पीकर्स Dolby Atmos और DTS-HD टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें,तो टेलिविज़न में ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, इन्फ्रारेड, दो USB Type-A, ईथरनेट, और तीन HDMI पोर्ट मिलते हैं। इन तीन HDMI पोर्ट्स में से एक v2.1 पोर्ट है, जो 120Hz VRR (वैरिएबल रिफ्रेश रेट) और ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) सपोर्ट करता है। इस पोर्ट के जरिए यूज़र्स टीवी को 4K गेमिंग मॉनिटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.