Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 55 इंच के 4K Smart TV पर छूट मिल रही है। Xiaomi, iFFALCON और Hisense के चुनिंदा मॉडल SBI बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के बाद 35,000 रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 05:55 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में Xiaomi और Hisense के 55 इंच टीवी पर छूट मिल रही है
  • चुनिंदा मॉडल बैंक ऑफर के बाद 35,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन, QLED डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 55 इंच के 4K Smart TV पर मिल रही छूट

Photo Credit: Xiaomi

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 55 इंच के Premium Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Xiaomi, iFFALCON और Hisense जैसे ब्रांड्स के टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स देख सकते हैं। इस लिस्ट में 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, QLED और Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले टीवी शामिल हैं। इनकी लिस्टेड कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है। चुनिंदा मॉडल पर कूपन डिस्काउंट और SBI बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है, जिससे इनकी कीमत कम हो सकती है। हालांकि, सभी टीवी की लिस्टेड कीमत 35,000 रुपये से कम नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर और कूपन के बाद कुछ मॉडल इस बजट में आ सकते हैं। यहां जानें इन टीवी के फीचर्स और ऑफर्स की डिटेल्स।

Xiaomi X 55-inch 4K Smart TV (L55MB-AIN)

Xiaomi Smartchoice X 55-inch 4K Ultra HD Smart TV की लिस्टेड कीमत 33,999 रुपये है। इस पर 300 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर दिया जा रहा है। दोनों ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 31,949 रुपये रह जाती है। इस Xiaomi TV में 55 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Reality Flow MEMC और Vivid Picture Engine 2 भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 120Hz DLG Game Booster मिलता है, जबकि इसका सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Advertisement

साउंड के लिए इसमें 34W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Audio और DTS-X को सपोर्ट करते हैं। यह Google TV पर चलता है और इसमें Android 14 OS दिया गया है। टीवी में Google Cast, Google Assistant, 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं।

यहां से खरीदें: Xiaomi X 55-inch 4K Smart TV (L55MB-AIN)

Xiaomi FX Pro 55-inch 4K QLED TV (L55MB-FPIN)

Xiaomi FX Pro 55-inch 4K QLED Smart TV की लिस्टेड कीमत 35,499 रुपये है। इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 3,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर दिया जा रहा है। दोनों ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 31,249 रुपये रह जाती है। इस टीवी में 55 इंच की 4K QLED स्क्रीन दी गई है। इसमें HDR10+, HDR10 और HLG का सपोर्ट मिलता है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Reality Flow MEMC और Vivid Picture Engine 2 दिया गया है। इसमें 120Hz Game Booster भी मिलता है, हालांकि स्क्रीन का सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Advertisement

साउंड के लिए टीवी में 34W के स्पीकर दिए गए हैं। इसमें Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलता है। यह Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें Alexa सपोर्ट वाला वॉयस रिमोट दिया गया है। टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, ब्लूटूथ और Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है। इसके जरिए Prime Video, Netflix, YouTube और दूसरे ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

यहां से खरीदें: Xiaomi FX Pro 55-inch 4K QLED TV (L55MB-FPIN)

Advertisement

Xiaomi FX 55-inch QD-Mini LED TV (L55MC-FSMIN)

लिस्ट में तीसरा TV भी Xiaomi के खेमे से आता है, जिसमें FX 55-inch QD-Mini LED Smart TV (L55MC-FSMIN) मॉडल शामिल है। इसकी लिस्टेड कीमत 37,499 रुपये है। इस पर 700 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर दिया जा रहा है। दोनों ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 35,049 रुपये रह जाती है।

इस टीवी की खासियत इसका QD-Mini LED पैनल है। इसमें Quantum Dot Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ Full Array Local Dimming दी गई है। यह 4K Ultra HD रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision, HDR10, HDR10+ और HLG का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए 120Hz DLG Game Booster दिया गया है, जबकि सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X को सपोर्ट करते हैं। यह Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड Wi-Fi और Ethernet पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

यहां से खरीदें: Xiaomi FX 55-inch QD-Mini LED TV (L55MC-FSMIN)

iFFALCON U75 55-inch 4K Google TV (55U75)

iFFALCON U75 55-inch 4K UHD Smart LED Google TV की लिस्टेड कीमत 39,499 रुपये है। इस पर 6,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर मिल रहा है। बैंक ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 32,749 रुपये रह जाती है। इस टीवी में 55 इंच की 4K LED स्क्रीन दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और DLG के जरिए 240Hz तक का सपोर्ट बताया गया है। इसमें Dolby Vision, HDR10 और MEMC 120Hz टेक्नोलॉजी मिलती है। गेमिंग के लिए Game Master फीचर दिया गया है, जबकि AiPQ Pro Processor पिक्चर प्रोसेसिंग का काम करता है।

Advertisement

साउंड के लिए इसमें 20W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और DTS-X को सपोर्ट करते हैं। यह Google TV पर चलता है। इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। टीवी में Google Assistant, Wi-Fi 5, स्क्रीन मिररिंग और Alexa सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट, एक USB पोर्ट और Ethernet पोर्ट दिया गया है।

यहां से खरीदें: iFFALCON U75 55-inch 4K Google TV (55U75)

Hisense E75Q 55-inch 4K QLED TV (55E75Q)

Hisense E75Q 55-inch 4K Ultra HD Smart Hi-QLED TV की लिस्टेड कीमत 36,490 रुपये है। इस पर 1,750 रुपये का SBI बैंक ऑफर दिया जा रहा है। बैंक ऑफर लागू होने पर इसकी कीमत 34,740 रुपये रह जाती है। इस टीवी में 55 इंच का 4K QLED पैनल दिया गया है। इसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी, Dolby Vision, HDR10+ और AI 4K Upscaler मिलता है। कंपनी ने इसमें Filmmaker Mode और MEMC भी दिया है। गेमिंग के लिए ALLM, VRR और Game Mode Plus जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है।

साउंड के लिए इसमें 48W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और DTS-X को सपोर्ट करते हैं। यह VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें Alexa वॉयस सपोर्ट मिलता है। टीवी में Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV जैसे ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI 2.1 पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं।

यहां से खरीदें: Hisense E75Q 55-inch 4K QLED TV (55E75Q)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.