Kohli vs Gambhir: क्रिकेट के मैदान की झड़प बनी वीडियो गेम, ऐसे खेलें

एक शख्स ने वायरल हो रही दोनों प्लेयर्स की झड़प के मौके का फायदा उठाते हुए एक वीडियो गेम तैयार किया है, जिसे  आप इसे PC या मोबाइल डिवाइस पर चला सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • गेम 2D ग्राफिक्स में आता है
  • इसमें कोहली और गंभीर में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिलता है
  • गेम में केवल बल्ले से एक-दूसरे को मारना और हराना होता है

इस गेम को मोबाइल या PC पर ब्राउजर के जरिए खेला जा सकता है

IPL का लेटेस्ट सीजन चल रहा है और इस साल लोगों को चर्चा करने के लिए एक नया टॉपिक मिल गया है, जो है विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच मैच के बाद हुई झड़प। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब दोनों प्लेयर्स आपस में झगड़े हैं, इससे पहले भी एक मैच के दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी। हालांकि, ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि RCB और LSG के बीच हुए मैच के बाद होने वाली लेटेस्ट बहस के बाद अब इनकी लड़ाई के ऊपर बना एक वीडियो गेम ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है।

एक शख्स ने वायरल हो रही दोनों प्लेयर्स की झड़प के मौके का फायदा उठाते हुए एक वीडियो गेम तैयार किया है, जिसे  आप इसे PC या मोबाइल डिवाइस पर चला सकते हैं। गेम ऑनलाइन खेलने के लिए उपलब्ध है, जिसमें क्रिकेट प्लेयर्स आपस में लड़ते हैं। इस गेम का मुख्य फोकस विराट कोहली और गौतम गंभीर हैं।

गेम 2D ग्राफिक्स में आता है और इसे देखकर ही लगता है कि इसे केवल टाइमपास के लिए तैयार किया गया है। इसे यूनिटी (Unity) गेम इंजन पर डेवलप किया गया है और Github पर पब्लिश किया गया था। गेम को सीधा वेबसाइट पर भी खेला जा सकता है। गेम का कोई आधिकारिक नाम नहीं है, लेकिन वेबसाइट के URL में "Kohli VS Gambhir" लिखा हुआ है।

गेम आपको कोहली और गंभीर में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा। किसी एक को चुनते ही गेम शुरू हो जाएगा और RCB और LSG की टीम के सभी प्लेयर्स टीम की जर्सी पहने मैदान में खड़े दिखाई देते हैं। शुरुआत प्लेयर्स द्वारा स्ट्रेचिंग करने से होती है और उसके बाद सभी आपस में लड़ना शुरू कर देते हैं। यहां लड़ाई बल्ले से होती है।
Advertisement

मैच का विजेता वह टीम होती है जिसका प्लेयर आखिर तक बचता है। इसमें जो प्लेयर हारता है, वह मैदान में लेटा दिखाई देता है। जब आप कोहली या गंभीर को हरा चुके होते हैं, तो आप अपने साथियों के पास जा सकते हैं और उनकी सहायता कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.