Battlegrounds Mobile India फैंस के लिए खुशखबरी, स्पेशल वॉयस पैक और न्यू कैरेक्टर के साथ गेम खेलने में आएगा मजा

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) के डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने ऐलान किया है कि उसने 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चीटर्स पर अपनी कार्रवाई के तहत 40 हजार से ज्यादा अकाउंट्स को पर्मानेंटली बैन कर दिया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India यूजर्स के लिए खुशखबरी है।
  • स्पेशल घातक वॉयस पैक अब प्लेयर्स के लिए गेम में खरीदारी के लिए उपलब्ध है।
  • Battlegrounds Mobile India में एक स्पेशल घातक वॉयस पैक मिला है।

Battlegrounds Mobile India में एक स्पेशल घातक वॉयस पैक मिला है।

Photo Credit: Instagram/BGMI

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि गेम में एक स्पेशल घातक वॉयस पैक मिला है। यह स्पेशल पैक अब गेम के अंदर खरीदने के लिए उपलब्ध है। बेसिक घातक वॉयस पैक के साथ उपलब्ध होने वाला यह स्पेशल पैकप्लेयर्स को घातक द्वारा लाइन और कमांड को इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। घातक भारत में एक लोकप्रिय गेमिंग पर्सनेलिटी है  जो कि एक प्रोफेशनलर PUBG प्लेयर है और कोच GodLike Esports टीम से जुड़ा है। इस बीच गेम ने अब विक्टर नाम का एक नया कैरेक्टर पेश किया है। फिलहाल यह खरीद के लिए कब उपलब्धता होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

BGMI इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐलान के मुताबिक, स्पेशल घातक वॉयस पैक अब प्लेयर्स के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम में खरीदारी के लिए उपलब्ध है। यह प्लेयर्स को लोकप्रिय PUBG प्लेयर घातक और GodLike Esports टीम से जुड़े कोच द्वारा उपयोग किए जाने वाले डायलॉग/वन-लाइनर्स को इस्तेमाल करने की मंजूरी देगा। BGMI ने पहले बेसिक घातक वॉयस पैक को अन्य वॉयस पैक जैसे कि पायल गेमिंग, जोनाथन, स्नैक्स के साथ उपलब्ध कराया है। एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में BGMI ने विक्टर नामक एक नए कैरेक्टर का ऐलान किया है। यह देखना बाकी है कि गेम में यह कैरेक्टर खरीदने के लिए कब उपलब्ध होगा।
Advertisement

हाल ही में BGMI ने गेम में खरीदारी के लिए रॉयल पास मंथ 10 जारी किया। पास कई पर्क्स, वैपन स्किन, गियर सेट और काफी चीजों को लाता है। इन्हें ऑनलाइन खेलने से आरपी प्वाइंट पाकर अनलॉक किया जा सकता है। BGMI प्लेयर Elite Royale Pass को 360 UC में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एलीट प्लस रॉयल पास भी मौजूद है और यह एलीट पास का सभी कंटेंट प्रदान करता है और साथ ही प्लेयर्स को 12 रैंक तक इंस्टेंट एक्सेस प्रदान करता है।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) के डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने ऐलान किया है कि उसने 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चीटर्स पर अपनी कार्रवाई के तहत 40 हजार से ज्यादा अकाउंट्स को पर्मानेंटली बैन कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Battlegrounds Mobile India, BGMI, Ghatak Voice Pack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  6. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  7. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  9. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  10. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.