अब मोबाइल पर खेलिए Rocket League Sideswipe, प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर पर हुआ रिलीज

यह गेम फ्री में खेला जा सकता है और Google Play Store और Apple के ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 13:37 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट लीग साइडस्वाइप के मोबाइल पर आने का ऐलान इस साल मार्च में हुआ था
  • रॉकेट लीग साइडस्वाइप के मोबाइल एडिशन में मैच केवल दो मिनट तक चलते हैं
  • गेम में रॉकेट पास फीचर भी है, जिसे ऑनलाइन मैच खेलकर अनलॉक किया जा सकता है

फ‍िलहाल Rocket League Sideswipe मोबाइल गेम प्री-सीजन में है, लेकिन Psyonix का कहना है कि सीजन 1 के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी।

कंसोल और पीसी के पॉपुलर गेम, ‘रॉकेट लीग साइडस्वाइप' को अब एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज के लिए भी रिलीज किया गया है। इस गेम की डिवेलपर Psyonix ने गेम को दुनिया भर में मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है और इन प्लैटफॉर्म्‍स के जरिए अपनी ऑडियंस को बढ़ाया है। रॉकेट लीग साइडस्वाइप के मोबाइल पर आने का ऐलान इस साल मार्च में किया गया था। पीसी के मुकाबले मोबाइल गेम में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। रॉकेट लीग साइडस्वाइप के मोबाइल एडिशन में मैच केवल दो मिनट तक चलते हैं।

कंपनी ने ट्विटर के जरिए दुनिया भर में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रॉकेट लीग साइडस्वाइप के रोलआउट की घोषणा की। यह गेम फ्री में खेला जा सकता है और Google Play Store और Apple के ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए मौजूद है। मोबाइल यूजर्स के लिए कार सॉकर गेम को रिइमैजिन किया गया है। यह टच कंट्रोल के साथ आता है और प्‍लेयर्स तेजी से गेंद को हिट कर सकें, इसके लिए एक बूस्ट बटन भी दिया गया है। 

फ‍िलहाल Rocket League Sideswipe मोबाइल गेम प्री-सीजन में है, लेकिन Psyonix का कहना है कि सीजन 1 के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। रॉकेट लीग साइडस्वाइप में 1v1 और 2v2 मैच हैं, जो 2 मिनट तक चलेंगे और ऑनलाइन खेले जा सकते हैं। यह पीसी और कंसोल एडिशन से एकदम उलट हैं, जिसमें हर टीम में 4 खिलाड़ी होते हैं। पीसी वर्जन में एक 3डी एरिया भी है, लेकिन मोबाइल के लिए इसे थोड़ा अलग डिजाइन किया गया है। 

Rocket League Sideswipe में कार्स, वील्‍स आदि के साथ हजारों कस्‍टमाइजेशन कॉम्बिनेशन मिलते हैं। क्विक चैट स्टीकर के साथ प्‍लेयर्स एक-दूसरे के साथ कम्‍युनिकेट भी कर सकते हैं। गेम में अलग-अलग मोड हैं, जिनमें से एक हुप्स मोड भी है। रॉकेट पास फीचर भी है, जिसे ऑनलाइन मैच खेलकर अनलॉक किया जा सकता है। खेल में एक कॉम्पिटेटिव मोड भी है, जो प्‍लेयर्स को उनकी रैंक के हिसाब से टाइटल पाने में मदद करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.