PUBG Mobile India के दूसरे ट्रेलर के रिलीज़ की तारीख लीक, क्या जल्द होगा लॉन्च?

PUBG Mobile India Launch Update Jan 2021: एक रिपोर्ट में यूट्यूबर का हवाला देते हुए बताया गया है कि PUBG Mobile India का दूसरा ट्रेलर 15 जनवरी से लकर 19 जनवरी के बीच रिलीज़ किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 18:13 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India को लेकर एक नया लीक समाने आया
  • 15 जनवरी से लेकर 19 जनवरी के बीच रिलीज़ हो सकता है नया ट्रेलर
  • FAU-G को भारत में 26 जनवरी को रिलीज़ किया जाना है

PUBG Mobile India Launch Update Jan 2021: 15-19 जनवरी के बीच आ सकता है पबजी मोबइल इंडिया का ट्रेलर

PUBG Mobile India Update January 2021: जहां एक ओर FAU-G के लॉन्च की तारीख का खुलासा हो गया है। वहीं, दूसरी ओर PUBG Mobile India को लेकर भी लगातार नई खबरें सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो 15 जनवरी से लेकर 19 जनवरी के बीच हमें पबजी मोबाइल इंडिया का नया टीज़र देखने को मिल सकता है। बता दें कि पबजी मोबाइल का भारतीय विकल्प एफएयू-जी (FAU-G) भारत में 26 जनवरी को दस्तक देगा। निश्चित तौर पर PUBG Corporation नहीं चाहती होगी कि भारत में बेहद लोकप्रिय रह चुके उसके मोबाइल बैटल रोयाल गेम के लॉन्च में देरी हो। हालांकि फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर कंपनी द्वारा कोई सटीक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन अफवाहें हैं कि PUBG Mobile India मार्च 2021 में रिलीज़ हो सकता है। 

InsideSport की रिपोर्ट में एक यूट्यूबर का हवाला देते हुए बताया गया है कि PUBG Mobile India का दूसरा ट्रेलर 15 जनवरी से लकर 19 जनवरी के बीच रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि गेम डेवलपर द्वारा इस बात पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले, गेम की घोषणा के समय पबजी कॉर्पोरेशन ने पबजी मोबाइल इंडिया का पहला गेम ट्रेलर रिलीज़ किया था। पिछले कुछ समय से PUBGM India के लॉन्च को लेकर अनेको अटकलें लगाई जा रही है।

पढ़ें: PUBG Mobile को नए साल पर न करें मिस, खेलें ये 5 दमदार गेम्स

रिपोर्ट में साझा किया गया यूट्यूब लिंक हमें TECNO BOYzz नाम के गेमिंग चैनल पर ले जाता है। जहां यूट्यूबर ने दावा किया है कि पबजी मोबाइल इंडिया का दूसरा ट्रेलर 15-19 जनवरी के बीच रिलीज़ होगा और उसमें भारत के कई बड़े PUBG कंटेंट क्रिएटर्स दिखाई देंगे। हालांकि PUBG Corp. ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement

पढ़ें: 2021 में बदलेगी PUBG Mobile India की तकदीर? जानें, अब-तक की कहानी...
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पबजी मोबाइल इंडिया को लेकर कई लीक्स और अफवाहें समाने आ चुकी हैं। पहले PUBG Mobile भारत में बैन हुआ, उसके बाद गेम की मूल कंपनी PUBG Corp. ने मोबाइल वर्ज़न के डेवलपर Tencent Games से गेम का अधिग्रहण वापस लिया, फिर भारत के लिए खास तैयार किए गए PUBG Mobile India की घोषणा हुई, भारत में लोकल हेडक्वॉर्टर स्थापित किया गया, भर्तियां शुरू हुई और अंत में खबर आई की सरकार द्वारा PUBG की वापसी पर किसी प्रकार की इजाजत नहीं दी गई। ऐसे में देखना होगा कि आखिर पबजी मोबाइल की भारत वापसी कब होगी, लेकिन तब तक, यदि आप गेम के बैन के बाद से लेकर अभी तक घटित हो चुकी सभी घटनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारी इस खबर को पढ़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.