जनवरी में वापसी करेगा Battlegrounds Mobile India! पॉपुलर स्ट्रीमर का दावा

दो पॉपुलर स्ट्रीमर्स - प्रतीक "अल्फा क्लैशर" जोगिया और सोहेल "हेक्टर" शेख के लाइव स्ट्रीम में BGMI की वापसी की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 19:59 IST
ख़ास बातें
  • पॉपुलर स्ट्रीमर्स ने किया BGMI की वापसी का दावा
  • 15 जनवरी 2023 को वापसी कर सकता है मोबाइल बैटल रोयाल गेम
  • BGMI को जुलाई 2022 में भारत में ब्लॉक कर दिया गया था

BGMI को देश में पूरी तरह से बैन नहीं है, बल्कि इसे Google और Apple के मार्केटप्लेस से हटाया गया है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में जुलाई 2022 में भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। प्राइवेसी से जुड़ी चिंता के चलते भारत सरकार ने इस गेम को Google Play Store और Apple App Store से हटाए जाने का आदेश दिया। हालांकि, इसके बाद भी गेम सर्वर बिना किसी दिक्कत के काम कर रहे थे। इसके बाद से, समय-समय पर हमें गेम की वापसी से जुड़ी कई अफवाहें और दावे ऑनलाइन देखने को मिलते हैं। अब, एक लेटेस्ट दावा सामने आया है, जिसमें मोबाइल बैटल रोयाल की जनवरी 2023 में वापसी होने की बात कही गई है। 

गेमिंग जगत की खबरों को प्रकाशित करने वाली वेबसाइट AFKGaming के अनुसार, दो पॉपुलर स्ट्रीमर्स - प्रतीक "अल्फा क्लैशर" जोगिया और सोहेल "हेक्टर" शेख के लाइव स्ट्रीम में BGMI की वापसी की जानकारी दी गई। अल्फा क्लैशर को प्रीडेटर्सससुके नाम के एक अन्य खिलाड़ी ने जॉइन किया, जिसने Google पर काम करने का दावा किया और BGMI की वापसी की अनुमानित तारीख का खुलासा किया। 

रिपोर्ट बताती है कि प्लेयर ने कहा, "आप बहुत रोमांचित होंगे, BGMI 15 जनवरी को Google Play Store पर लॉन्च होगा; यह एक प्रारंभिक तिथि है।"

इस वेबकास्ट के बाद, हेक्टर से उनके हालिया स्ट्रीम में BGMI की वापसी के संबंध में पूछा गया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि "गूगल में काम करने वाले के अनुसार गेम जनवरी में वापस आ जाएगा।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि, "मुझे सीधे तौर पर इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मैंने इसे सुना है।”

पिछले कुछ समय से गेम डेवलपर KRAFTON लगातार यही कहता आया है कि उसकी भारत सरकार के साथ बातचीत हो रही है। जितनी जल्दी हो सके गेम को वापस लाया जाएगा। हालांकि, वापसी को लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई दावा या जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  3. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  5. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  7. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  8. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  9. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.