PUBG, GTA V और Among Us को पछाड़ Valheim बना 5वां सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम

SteamDB के अनुसार, Valheim स्टीम पर 5वां सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया है। वाइकिंग थीम पर आधारित इस गेम ने Among Us, GTA V और Postal समेत कई लोकप्रिय गेम को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Valheim को 2 फरवरी को अर्ली एक्सेस के अंदर रिलीज़ किया गया था
  • तीन हफ्तों से कम समय में गेम ने हासिल किए 5 लाख से ज्यादा पीक प्लेयर्स
  • PUBG, Among Us, Fallout 4 समेत कई लोकप्रिय गेम्स को पछाड़ा

Valheim को भारत में 529 रुपये में खरीदा जा सकता है

Valheim की लोकप्रियता आग की तरह फैल रही है। 2 फरवरी को अर्ली एक्सेस के रूप में रिलीज़ हुए इस गेम की मात्र 16 दिनों में 30 लाख से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं। बता दें कि यह गेम फिलहाल केवल PC पर उपलब्ध है। इसे कॉन्सोल पर नहीं खेला जा सकता है। गेम की लोकप्रियता इससे पता चलती है कि इसने रिलीज़ के 17वें दिन में Steam पर अधिकतम 5 लाख कॉन्करेंट प्लेयर्स हासिल कर लिए हैं। SteamDB बताता है कि 19 फरवरी को Valheim ने GTA V और Postal को पछाड़ दिया था और स्टीम में 9वां सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया था और अब खबर लिखते समय तक गेम ने Among Us, Life is Strange 2, Fallout 4 और Terraria को भी पछाड़ दिया है और अब Valheim 5वें पायदान पर पहुंच गया है।

SteamDB के अनुसार, Valheim स्टीम पर 5वां सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया है। वाइकिंग थीम पर आधारित इस गेम ने Among Us, GTA V और Postal समेत कई लोकप्रिय गेम को पछाड़ दिया है। हैरानी होती है कि इतना सब इस गेम ने अर्ली एक्सेस में रहते हुए तीन हफ्तों से भी कम समय में हासिल कर लिया है। Steam का डेटाबेस यह भी बताता है कि Valheim को रविवार, 21 फरवरी तक 5,00,000 से ज्यादा पीक प्लेयर्स हासिल मिल गए थे।

Valheim ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। वाइकिंग थीम वाले सर्वाइवल गेम की मात्र 16 दिनों के अंदर गेम ने 30 लाख से ज्यादा कॉपी बिक गई हैं। डेवलर्स ने एक पोस्ट में गेम द्वारा हासिल की गई कुछ अन्य उपलब्धियों के बारे में भी बताया। पिछले हफ्ते गेम को 60,000 से ज्यादा 'पॉजिटिव' रिव्यू मिलें। इतना ही नहीं, गेम इतने कम समय में Steam के 'Top 250' बेस्ट रिव्यूड गेम्स में शुमार हो गया है और तेज़ी से ऊपर आ रहा है।

रिलीज़ के दो हफ्तों के अंदर गेम की 20 लाख कॉपी बिक गई थी। ऑनलाइन पीसी गेम Steam के जरिए 529 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल गेम केवल पीसी पर उपलब्ध है। Valheim को स्वतंत्र स्वीडिश गेम डेवलपर आयरन गेट एबी (Iron Gate AB) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह ओपन-वर्ल्ड सर्वाइवल और क्राफ्टिंग गेम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.