Pokemon Go Season of Alola शुरू, एक्स्ट्रा डेली फ्री रेड पास के साथ हुए कई अपग्रेड

सीजन में ट्रेनर्स (गेमर्स) Alolan Exeggutor नाम का एक पॉकेमोन ढूंढ सकेंगे जो कि एक Grass & Dragon Pokémon है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Pokemon Go का Season of Alola मार्च की 1 तारीख से शुरू हो गया है।
  • Pokemon Go को Niantic, Nintendo और The Pokemon Company ने डेवलेप किया है।
  • पॉकेमोन गो में स्टेशनरी इनसेंस (Incense) बोनस खत्म किया जा रहा है।
Pokemon Go का Season of Alola मार्च की 1 तारीख से शुरू हो गया है और यह 1 जून तक चलेगा। Pokemon Sun और Pokemon Moon गेम्स के अलोला रीजन में जो पॉकेमोन पाए जाते हैं, वे इस नए सीजन के तीन महीने वाले कोर्स में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सीजन में कई और हाइलाइट्स भी हैं जैसे- अलोला के आइलैंड, मेलेमेले आइलैंड की स्पेशल रिसर्च, और एक नया गो बैटल लीग (Go Battle League)। डेवलेपर डेली फ्री रेड पास की संख्या भी बढ़ा रहे हैं जो ट्रेनर्स को मिलेंगे। 

Pokemon Go Team के अनुसार, ट्रेनर्स (गेमर्स) Alolan Exeggutor नाम का एक पॉकेमोन ढूंढ सकेंगे जो कि एक Grass & Dragon Pokémon है। सीजन के दूसरे पॉकेमन को भी टीज किया गया है जिसमें Rowlet, Litten, Popplio, Pikipek और Yungoos होंगे। ये पॉकेमोन शहरों, जंगलों, पहा़ड़ों, बीच, पानी, नॉर्दन हेमिस्फिअर (Northern Hemisphere) और सदर्न हेमिस्फिअर (Southern Hemisphere) में ढूंढे जा सकते हैं। इसके अलावा इस सीजन में और भी कई पॉकेमोन दिखाई देंगे जो पकड़े जा सकेंगे। 

Pokemon Go को Niantic, Nintendo और The Pokemon Company ने डेवलेप किया है। गेम के सीजन ऑफ अलोला में एक्सप्लोर करने से संबंधित अपडेट भी किए जा रहे हैं। इसमें सबसे पहले ट्रेनर्स को मिलने वाले एक्स्ट्रा डेली फ्री रेड पास की संख्या बढ़ाई गई है। रेड पास जिम में फोटो डिस्क को स्पिन करके प्राप्त किए जा सकते हैं। इन्हें रेड बैटल में हिस्सा लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके अलावा, पॉकेमोन गो में स्टेशनरी इनसेंस (Incense) बोनस खत्म किया जा रहा है। इसकी जगह एक नया बोनस दिया जाएगा जो इनसेंस अवधि को 60 मिनट से 90 मिनट कर देगा। इनसेंस (Incense) वे आइटम होती हैं जो पॉकेमोन को आपकी लोकेशन पर लाने के लिए लुभाती हैं। एक्टिवेट होने के बाद ये 30 मिनट तक बनी रहती हैं। Go Battle League में रेटिंग नहीं मिलेंगी बल्कि उसके बजाए इसमें नए और अनुभवी ट्रेनर्स के लिए अवसर दिए जाएंगे। ट्रेनर्स Alola लुक भी अपना सकते हैं जिनके साथ अवतार आइटम भी होंगी, जो जल्द ही इन-गेम शॉप में उपलब्ध होंगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Season of Alola, Pokemon Go, Pokemon Go Season of Alola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.