PlayStation Free Games: अप्रैल महीने में फ्री खेल सकते हैं ये 3 धांसू गेम्स! लेकिन केवल...

इस महीने, Sony PS Plus मेंबर्स को Ovewatch 2 मेगा बंडल भी पेश कर रहा है, जिसमें कॉस्मेटिक्स और बैटल पास बोनस शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • फर्स्ट-परसन स्पेल शूटर Immortals os Aveum अप्रैल महीने में फ्री
  • Minecraft Legends और Skul: The Hero Slayer भी फ्री में खेलने का मौका
  • केवल PS Plus सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर्स को फ्री मिलते हैं मंथली गेम्स
Sony ने अप्रैल में Playstation Plus पर आने वाले फ्री गेम्स की घोषणा की है। अगले महीने के लिए PS Plus मंथली गेम्स में फर्स्ट-परसन स्पेल शूटर Immortals os Aveum, स्पिनऑफ स्ट्रैटेजी टाइटल Minecraft Legends और रॉगुलाइक-एक्शन प्लेटफॉर्मर Skul: The Hero Slayer शामिल हैं। तीनों गेम्स 2 अप्रैल से एसेंशियल, एक्स्ट्रा और डीलक्स/प्रीमियम प्लान पर PS Plus ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। Sony ने इस महीने की शुरुआत में NBA 2K24, Marvel's Midnight Suns और Resident Evil 3 के साथ लीड करने वाले PS Plus गेम कैटलॉग के नए गेम्स की भी पुष्टि की थी।

अप्रैल के लिए PS Plus पेशकश की घोषणा बुधवार को PlayStation ब्लॉग पर की गई। तीनों गेम्स बिना किसी एक्स्ट्रा लागत के खेले जा सकते हैं। पीएस प्लस मेंबर्स फ्री गेम को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं और जब तक उनके पास एक्टिव मेंबरशिप है, तब तक इस गेम्स को एक्सेस सकते हैं। ध्यान रखें, अप्रैल के मुफ्त गेम 6 मई तक उपलब्ध रहेंगे।
Advertisement

मार्च से पीएस प्लस मंथली गेम 1 अप्रैल तक प्लेस्टेशन प्लस मेंबर्स की गेम लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए उपलब्ध होंगे, जिसके बाद वे वापस पेड हो जाएंगे। मार्च फ्री गेम्स लाइनअप में रेसिंग सिम्युलेटर EA Sports F1 23, कुंग फू बीट' एम अप Shifu, ऑनलाइन शूटर Desitiny 2: The Witch Queen और सर्वाइवल हॉरर टाइटल Hello Neighbor 2 शामिल हैं।

इस महीने, Sony PS Plus मेंबर्स को Ovewatch 2 मेगा बंडल भी पेश कर रहा है, जिसमें कॉस्मेटिक्स और बैटल पास बोनस शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में, PlayStation ने अपने गेम कैटलॉग में आने वाले गेम्स की लिस्ट का भी खुलासा किया, जो PS Plus एक्स्ट्रा और डीलक्स/प्रीमियम टियर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मार्च के टाइटल्स में NBA 2K24, Marvel's Midnight Suns, Resident Evil 3, Lego DC Supervillians, Dragon Ball Z: Kakarot सहित कई अन्य गेम्स शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.