PUBG Mobile खेलने वाले OnePlus यूज़र्स के लिए खुशखबरी, मिला यह नया फीचर

OnePlus ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T सीरीज़ और OnePlus 8 सीरीज़ यूज़र्स PUBG Mobile को 90 FPS पर खेल सकते हैं। भारत में यह फीचर गुरुवार से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 8 अगस्त 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus यूज़र्स एक महीने के लिए 90 फ्रेम प्रति सेकंड पर खेल सकते हैं PUBG
  • OnePlus 7 Pro, 7T सीरीज़ और 8 सीरीज़ के लिए उपलब्ध है यह फीचर
  • OnePlus Nord यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है 90 FPS गेमप्ले

PUBG Mobile को OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 8 सीरीज़ में 90 FPS पर खेला जा सकता है

OnePlus ने घोषणा की है कि लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile को अब कंपनी की चुनिंदा मोबाइल रेंज पर 90 फ्रेम प्रति सेकेंड (FPS) पर खेला जा सकता है। चीनी दिग्गज ने कहा कि यह सुविधा केवल OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T सीरीज़ और OnePlus 8 सीरीज़ पर उपलब्ध होगी। 90 एफपीएस का अनुभव 6 अगस्त से 6 सितंबर तक के लिए उपलब्ध होगा। यह पहली बार है कि PUBG Mobile किसी भी स्मार्टफोन पर 90 FPS पर उपलब्ध होगा। निश्चित तौर पर ज्यादा फ्रेम प्रति सेकंड की दर से खेलने वालों को गेम काफी स्मूथ महसूस होगा और इससे उनके गेम में काफी सुधार भी आ सकता है।

OnePlus ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T सीरीज़ और OnePlus 8 सीरीज़ यूज़र्स PUBG Mobile को 90 FPS पर खेल सकते हैं। भारत में यह फीचर गुरुवार से शुरू हो गया है। यह फीचर केवल 6 सितंबर तक के लिए पेश किया गया है। ऊपर बताई गई सभी डिवाइसों का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और उससे अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि यह अनुभव हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord पर उपलब्ध नहीं होगा, जिसका रिफ्रेश रेट भी 90 हर्ट्ज़ है।

यूं तो 90 एफपीएस गेमप्ले दुनिया भर में उपलब्ध होगा, फिर भी OnePlus ने कहा है कि यह अनुभव जापान, कोरिया और मेनलैंड चाइना में उपलब्ध नहीं होगा।

PUBG Mobile एक बैटल रोयाल गेम है, जहां प्लेयर्स को जीतने के लिए दुश्मनों से तेज़ होना ज़रूरी है। ऐसे में इधर-उधर अच्छे से देखने के लिए स्क्रीन का स्मूथ होना, स्कोप का तुरंत खुलना काफी अहमियत रखता है। और ऐसे में 90 फ्रेम प्रति सेकंड पर गेम खेलना कारगर साबित होगा। ज्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले में ज्यादा फ्रेम रेट पर गेम खेलना गेमिंग अनुभव को काफी बढ़ा देगा और प्लेयर्स को अन्य प्लेयर्स की तुलना में अधिक फायदा मिलेगा।
Advertisement

पबजी मोबाइल लगातार गेम को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। गेम के बीटा वर्ज़न में हाल ही में नया और पहले से बेहतर मैप Erangel 2.0 जोड़ा गया है। अब मैप पहले से अधिक आकर्षक दिखता है और मैप में कई एलिमेंट को बदला गया है। इसके अलावा गेम में पहली बार अपग्रेडेबल आउटफिट Golden Pharaoh X-Suit को भी जोड़ा गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile 90 FPS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.