Jio की क्‍लाउड गेमिंग सर्विस पेश, बिना डाउनलोड करे खेल सकेंगे गेम, Airtel, Vi यूजर्स के लिए भी फ्री!

JioGamesCloud: सभी गेम बिना डाउनलोड, इंस्टॉलेशन या अपडेट के फौरन खेले जाने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 16:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन, पीसी, सेट-टॉप बॉक्‍स पर इसे खेला जा सकता है
  • लॉग इन करने के लिए सिर्फ मोबाइल नंबर देना होगा
  • सभी गेम फ्री में खेले जा सकते हैं

JioGamesCloud: अन्‍य क्लाउड गेमिंग सर्विस की तरह ही JioGamesCloud का लोड टाइम और परफॉर्मेंस आपके इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर हैं।

JioGamesCloud बीटा अर्ली एक्सेस के तहत अब सभी के लिए उपलब्ध है। 3 साल पहले रिलायंस AGM में इसकी घोषणा की गई थी। यह एक इंडियन क्लाउड गेमिंग सर्विस है, जो अपने प्‍लेटफॉर्म पर हाई क्‍वॉलि‍टी टाइटल्‍स को लाने की कोशिश करती है। इनमें सेंट्स रो IV (Saints Row IV), किंगडम कम डिलीवरेंस (Kingdom Come Deliverance) समेत कई गेम शामिल हैं। जो यूजर्स इन गेम्‍स को खेलना चाहते हैं, वो JioGamesCloud बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं और JioGames Android ऐप, वेब ब्राउजर और JioFiber सेट-टॉप बॉक्स पर इन गेम्‍स को टेस्‍ट कर सकते हैं। सभी गेम बिना डाउनलोड, इंस्टॉलेशन या अपडेट के फौरन खेले जाने के लिए उपलब्ध हैं।

अन्‍य क्लाउड गेमिंग सर्विस की तरह ही JioGamesCloud का लोड टाइम और परफॉर्मेंस आपके इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर हैं। गैजेट्स 360 ने एक एंड्रॉयड फोन, एक विंडोज लैपटॉप और मैकबुक एयर पर इसका टेस्‍ट किया। यह फुल-एचडी 1080p ग्राफिक्स के साथ 16mbps स्‍पीड स्‍मूद रन हुआ। JioGamesCloud फ‍िलहाल मुफ्त में उपलब्ध है। उनके लिए भी यह फ्री है, जिनके पास एयरटेल या Vi का कनेक्‍शन है। हालांकि कंपनी जल्‍द इसके लिए सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान ला सकती है। Xbox गेम पास की तर्ज पर इसके लिए भी मंथली सब्सक्रिप्‍शन प्‍लान आ सकते हैं। साल 2020 में Reliance Jio ने कहा था कि वह Microsoft के साथ अपने प्रोजेक्ट xCloud गेमिंग सर्विस को भारत में लाने के लिए काम कर रहा है। हालांकि कंपनी अब इस बारे में कुछ नहीं बता रही। 
Advertisement
 
बात करें JioGamesCloud कंट्रोलर सपोर्ट की, तो एंड्रॉयड डिवाइस पर यह वैसे ही काम करता है, जैसे बाकी मोबाइल गेम्‍स काम करते हैं। इनमें फोन की स्‍क्रीन पर ही कंट्रोलर्स होते हैं। वहीं, इसका डेस्कटॉप वर्जन कीबोर्ड-माउस सेटअप पर निर्भर करता है। 
 

JioGamesCloud पर गेम कैसे खेलें

इस प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करने के लिए आपको सिर्फ फोन नंबर की जरूरत है। Jio सिम कार्ड होने की यहां कोई बाध्‍यता नहीं है। एयरटेल या वीआई का सिम है, तब भी आप गेम खेल सकते हैं। बस इंटरनेट कनेक्‍शन अच्‍छा होना चाहिए। यानी आपके पास ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्‍शन या 5G मोबाइल इंटरनेट होना चाहिए। 
Advertisement
 

इन स्‍मार्टफोन्‍स पर करेगा सपोर्ट

JioGamesCloud पर गेम खेलने के लिए आपकी डिवाइस एंड्रॉयड 5.0 से एंड्रॉयड 12.0 वर्जन वाली होनी चाहिए। मोबाइल पर गेम खेलने वाले लोगों को JioGamesCloud से JioGames ऐप पर जाना होगा। 
 

अभी ये गेम हैं उपलब्‍ध 

JioGamesCloud पर अभी निम्‍नलिखित गेम्‍स उपलब्‍ध हैं- Saints Row: The Third, Saints Row IV,Kingdom Come Deliverance, Beholder, Deliver Us The Moon, Flashback, Shadow Tactics: Blades of the Shogun (controller-only), Steel Rats, Victor Vran, Blacksad: Under the Skin, Garfield Kart Furious Racing
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.