Indian Air Force Mobile Game लॉन्च, कैप्टन अभिनंदन भी हैं इसका हिस्सा

'Indian Air Force: A Cut Above' मोबाइल गेम का मकसद युवाओं को एयर फोर्स का वास्तविक अनुभव देना है। उन्हें भारतीय वायु सेना में करियर चुनने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 12:53 IST
ख़ास बातें
  • 'Indian Air Force: A Cut Above' मोबाइल गेम में कुल 10 मिशन हैं
  • एक कैरेक्टर में विंग कमांडर अभिनंदन वर्थामन की झलक मिलती है
  • इस गेम का पहला फेज़ लॉन्च हुआ है जो एक खिलाड़ी के लिए बना है

Indian Air Force Official Mobile Game में हैं कई मिशन

युवाओं को भारतीय वायु सेना के प्रति जागरुक बनाने और उन्हें सेना में करियर चुनने की प्रेरणा देने के लिए 'Indian Air Force: A cut above' मोबाइल गेम को लॉन्च किया गया है। कॉम्बेट आधारित इस मोबाइल गेम को वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ द्वारा बुधवार को लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में Indian Air Force Game के कई टीज़र भी दिखाए।

'Indian Air Force: A Cut Above' मोबाइल गेम का मकसद युवाओं को एयर फोर्स का वास्तविक अनुभव देना है। उन्हें भारतीय वायु सेना में करियर चुनने के लिए प्रेरित करना है। यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। बीएस धनोआ ने इस 3डी मोबाइल वीडियो गेम को लॉन्च किया जिसमें ऑगमेंटेड रियालिटी का भी इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

Indian Air Force Game में कुल 10 मिशन हैं और तीन सब मिशन भी हैं। कई मिशन में एयरस्ट्राइक, एयर टू एयर रीफ्यूलिंग और आपदा प्रबंधन जैसे फीचर हैं। इसमें करियर नैविगेटर और ऑगमेंटेड रियालिटी सेक्शन भी है जो यूज़र्स को भारतीय वायु सेना के एसेट्स का वास्तविक अनुभव देगा। बुधवार को इस गेम का पहला फेज़ लॉन्च हुआ है जो एक खिलाड़ी के लिए बना है। अक्टूबर में होने वाले एयर फोर्स डे सेलिब्रेशन के दौरान मल्टी-प्लेयर कैंपेन को भी लॉन्च किया जाएगा।

इस गेम के एक कैरेक्टर में विंग कमांडर अभिनंदन वर्थामन की झलक मिलती है। कैरेक्टर को कैप्टन अभिनंदन वाले अनोखे मुंछ के साथ दिखाया गया है। याद रहे कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच हुई आसमानी झड़प के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने कब्जे में ले लिया था।
Advertisement

इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिग 21 बाइसन एयरक्राफ्ट से ज़्यादा एडवांस एफ-16 कॉम्बेट एयरक्राफ्ट को मार गिराया था। यह घटना 27 फरवरी को हुई थी।
Advertisement

इस दौरान ही उनके मिग 21 बाइसन विमान को क्षति हुई थी। वे पैराशूट से बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे। लेकिन वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरे। जिसके बाद उन्हे पाकिस्तानी सेना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। लेकिन कूटनीतिक दबाव के कारण विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ना पड़ा

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IAF, Indian Air Force A Cut Above

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.