GTA Online खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेंगे 2 मिलियन डॉलर, बस करना होगा ये काम!

GTA Online में लिमिटेड समय के लिए Simeon Export Requests और Contact Missions पर एक्स्ट्रा GTA$ और RP मिल रहे हैं, वहीं GTA+ यूजर्स को चार गुना बोनस तक ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • GTA Online प्लेयर्स को लॉग इन करने पर GTA$1 मिलियन मिलेगा
  • GTA+ सब्सक्राइबर्स के लिए यह इनाम डबल होकर GTA$2 मिलियन हो जाएगा
  • Drift Walton L35 कार 28 अगस्त तक फ्री में दी जा रही है

यह बोनस और ऑफर्स अगस्त 2025 के आखिरी हफ्ते तक एक्टिव रहेंगे

Photo Credit: Rockstar Games

Rockstar Games ने GTA Online प्लेयर्स के लिए एक नया सरप्राइज निकाल दिया है। कंपनी ने “End of Summer Giveaway” के नाम से एक बड़ा इन-गेम ऑफर अनाउंस किया है, जिसके तहत हर प्लेयर को सिर्फ लॉग इन करने पर फ्री में पैसे मिलेंगे। यहां बात हो रही है गेम की करेंसी GTA$, जिसमें हर प्लेयर को लॉग इन करने पर GTA$1 मिलियन मिल जाएगा। वहीं अगर आप GTA+ सब्सक्राइबर हैं तो आपके लिए यह अमाउंट डबल होकर GTA$2 मिलियन हो जाएगा। खास बात यह है कि ये बोनस आपको लॉग इन करने के 72 घंटे के अंदर Maze Bank अकाउंट में मिल जाएगा।

Rockstar की ये स्ट्रैटेजी साफ तौर पर गेम को ज्यादा एंगेजिंग बनाने की है, ताकि प्लेयर्स लगातार लॉग इन करते रहें। और सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि इस पीरियड के दौरान कई स्पेशल बोनस और रिवॉर्ड्स भी एक्टिव किए गए हैं। Simeon Export Requests और Contact Missions पर एक्स्ट्रा GTA$ और RP मिल रहे हैं, वहीं GTA+ यूजर्स को चार गुना बोनस तक ऑफर किया जा रहा है। Premium Deluxe Repo Work पूरा करने पर सीधे GTA$500,000 का इनाम मिलेगा और अगर आप हफ्ते का चैलेंज क्लियर कर लेते हैं तो एक्स्ट्रा GTA$100,000 भी मिल जाएगा।

Advertisement

इसी के साथ Rockstar ने Drift Walton L35 व्हीकल को भी फ्री कर दिया है। आमतौर पर यह कार करीब GTA$1.4 मिलियन की आती है लेकिन 28 अगस्त तक यह आपको LS Car Meet से फ्री में मिल सकती है। यह लिमिटेड टाइम ऑफर उन प्लेयर्स के लिए है जो गेम में यूनिक व्हीकल कलेक्शन बनाना पसंद करते हैं।

GTA Online में इस तरह के बोनस और फ्रीबीज अक्सर तब देखे जाते हैं जब Rockstar किसी नए अपडेट या कंटेंट को लेकर गेम में हाइप बनाना चाहता है। इस बार भी माना जा रहा है कि GTA 6 के आने से पहले कंपनी GTA Online को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखने की कोशिश कर रही है।

GTA Online में Rockstar का यह बोनस कब तक मिलेगा?

यह बोनस और ऑफर्स अगस्त 2025 के आखिरी हफ्ते तक एक्टिव रहेंगे।

Advertisement

GTA$1 मिलियन बोनस कैसे मिलेगा?

आपको बस लॉग इन करना है, बोनस 72 घंटे के अंदर आपके Maze Bank अकाउंट में आ जाएगा।

GTA+ सब्सक्राइबर्स को क्या फायदा होगा?

उन्हें डबल इनाम मिलेगा यानी GTA$2 मिलियन और बाकी एक्टिविटी पर भी ज्यादा बोनस।

Drift Walton L35 कार कितने की है और अभी कैसे फ्री मिलेगी?

इसकी कीमत करीब GTA$1.4 मिलियन है, लेकिन 28 अगस्त तक यह LS Car Meet से फ्री में मिल रही है।

Advertisement

Premium Deluxe Repo Work का रिवॉर्ड क्या है?

इसे पूरा करने पर सीधे GTA$500,000 मिलेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GTA, GTA Online, GTA End of Summer Giveaway
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.