Rockstar ने तोड़ा करोड़ों गेमर्स का दिल, GTA 6 की रिलीज फिर टली; अब इस तारीख को होगा लॉन्च

Rockstar ने अपने बयान में कहा कि GTA 6 अब तक की उनकी सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है और वह नहीं चाहते कि किसी जल्दबाजी में अधूरा प्रोडक्ट मार्केट में आए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2025 20:33 IST
ख़ास बातें
  • डेवलर का कहना है कि GTA 6 अब तक की उनकी सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है
  • वह नहीं चाहते कि किसी जल्दबाजी में अधूरा प्रोडक्ट मार्केट में आए
  • गेम को सीधे 26 मई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है

Photo Credit: Rockstar Games

जिस डेट का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स कर रहे थे, वो अब और दूर हो गई है। Rockstar Games ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 अब 2026 में लॉन्च होगा। पहले यह गेम 2025 के आखिरी महीनों में रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे सीधे 26 मई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। कंपनी ने यह जानकारी एक प्रेस स्टेटमेंट में दी और कहा कि उन्हें गेम को फिनिश करने और क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरा उतरने के लिए और वक्त चाहिए।

Rockstar ने अपने बयान में कहा कि GTA 6 अब तक की उनकी सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है और वह नहीं चाहते कि किसी जल्दबाजी में अधूरा प्रोडक्ट मार्केट में आए। उन्होंने ये भी कहा कि GTA सीरीज को लेकर फैंस की जो उम्मीदें हैं, वो उन्हें हल्के में नहीं ले सकते, इसलिए उन्हें पूरी तरह से तैयार होने में थोड़ा और समय लगेगा।
Advertisement

इस डिले के बाद Take-Two Interactive (जो Rockstar की पैरेंट कंपनी है) के शेयर में लगभग 7% की गिरावट देखी गई, जिससे यह साफ है कि इस लॉन्च पर इंडस्ट्री की भी पैनी नजर थी। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि GTA 6 का डिले बाकी गेम डेवलपर्स के लिए राहत भी है, अब वे अपने टॉप टाइटल्स को GTA की रिलीज विंडो से दूर प्लान कर पाएंगे।

GTA 6 का पहला ट्रेलर दिसंबर 2023 में आया था और उसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। लेकिन उसके बाद से गेम को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया था, जिससे फैंस के बीच लगातार बेचैनी बनी हुई थी। अब जब Rockstar ने नई रिलीज डेट घोषित कर दी है, तो ये तो साफ है कि 2025 में गेम लॉन्च नहीं होगा और फैंस को कम से कम एक साल और इंतजार करना पड़ेगा।
Advertisement

Rockstar का कहना है कि वो इस गेम को “बेंचमार्क” बनाना चाहते हैं और इसलिए कोई भी समझौता नहीं करेंगे, न गेमप्ले पर, न ग्राफिक्स पर और न ही ओवरऑल एक्सपीरियंस पर।
Advertisement

अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या 2026 में GTA 6 वाकई सभी उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा या नहीं। फिलहाल, गेम की लॉन्च डेट को लेकर जो कन्फ्यूजन था, वो खत्म हो चुका है, लेकिन इंतजार अब और लंबा हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.