GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट

नए लीक्स में दावा किया गया है कि GTA 6 के प्री-ऑर्डर 18 मई से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ गेम के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • लीक में GTA 6 प्री-ऑर्डर 18 मई से शुरू होने का दावा
  • Best Buy ईमेल लीक के बाद ट्रेलर 3 की चर्चा तेज
  • Take-Two की अर्निंग्स कॉल से पहले बड़े अपडेट की उम्मीद

GTA 6 प्री-ऑर्डर और नए ट्रेलर को लेकर नई लीक रिपोर्ट सामने आई है

Photo Credit: Rockstar Games

Grand Theft Auto 6 को लेकर इंटरनेट पर लंबे समय से लगातार लीक्स और अफवाहें सामने आती रही हैं। Rockstar Games की तरफ से काफी समय से कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से फैंस हर नई जानकारी को लेकर उत्साहित हो जाते हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो माना जा रहा है कि गेम का तीसरा ट्रेलर भी जल्द जारी किया जा सकता है।

कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि अमेरिकी रिटेलर Best Buy ने उन्हें ईमेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि Grand Theft Auto 6 के PS5 और Xbox Series S/X वर्जन के प्री-ऑर्डर 18 मई से शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि यह ईमेल Best Buy की एफिलिएट टीम की तरफ से भेजा गया था।

लीक हुए ईमेल में फिजिकल एडिशन के प्री-ऑर्डर पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर का भी जिक्र किया गया है। यह ऑफर कथित तौर पर 18 मई से 21 मई तक वैलिड रहेगा। हालांकि ईमेल में गेम की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें भी इसी तरह का ईमेल मिला है। GTA और Rockstar से जुड़ी खबरें कवर करने वाले कुछ अकाउंट्स ने भी इस ईमेल को वेरिफाई करने का दावा किया है।

इसी बीच Rockstar की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive 21 मई को अपनी Q4 2026 अर्निंग्स कॉल आयोजित करने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी उस तारीख से पहले GTA 6 को लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकती है। Take-Two पहले भी कह चुकी है कि GTA 6 का मार्केटिंग कैंपेन इस साल समर सीजन में तेज किया जाएगा।

GTA 6 के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि गेम का नया ट्रेलर जल्द आने वाला है, लेकिन Rockstar Games की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। कंपनी ने नवंबर 2025 में गेम की रिलीज एक बार फिर टाल दी थी, जिसके बाद से अब तक ज्यादा नई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  2. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  3. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  5. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  6. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  7. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  8. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  9. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  10. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.