Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इसकी तुलना में Grand Theft Auto 5 ने लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था
इस एक्शन गेम की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है
Photo Credit: Rockstar Games
सबसे लोकप्रिय एक्शन गेम्स में शामिल Grand Theft Auto के जल्द लॉन्च होने वाले नए वर्जन को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Grand Theft Auto 6 के गुरुवार को लॉन्च से पहले इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से एक अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। इस गेम के लॉन्च से पहले Sony के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में भी तेजी आई है।
मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के GTA 6 के सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर (लगभग 11,078 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है। इनमें PS 5 और Xbox Series कंसोल शामिल हैं। Sensor Tower के डेटा से GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स में PS 5 की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होने की जानकारी मिली है। PS 5 के लिए इस गेम की 90 लाख से अधिक कॉपी बिकी हैं और इससे लगभग 88 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू मिला है। Xbox Series S/X के लिए यह आंकड़ा 30 लाख कॉपी से कुछ अधिक का है।
हालांकि, Grand Theft Auto की डिवेलपर Rockstar Games ने इस आगामी गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स की संख्या की जानकारी नहीं दी है। Sony और Microsoft ने बताया है कि PlayStation और Xbox के स्टोर्स के लिए यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर हासिल करने वाली गेम है। इसकी तुलना में Grand Theft Auto 5 ने लॉन्च के शुरुआती तीन दिनों में एक अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था। Grand Theft Auto 6 के सेल्स के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के साथ ही सबसे बड़े गेमिंग लॉन्च की उपलब्धि हासिल करने का अनुमान है।
Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two के CEO, Strauss Zelnick ने कहा है कि GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर्स उनके शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक हैं। हाल ही में Sony ने बताया था कि प्लेस्टेशन 5 की सेल्स ने 10 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। Sony ने बताया है कि प्लेस्टेशन स्टोर की शुरुआत से GTA 6 सबसे अधिक प्री-ऑर्डर वाली गेम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।