Google Doodle: आज है मॉडर्न गेमिंग के फादर गेराल्ड जैरी लॉसन का जन्मदिन, जानें इनके बारे में

उन्हें शुरू से ही इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के साथ छेड़छाड़ करना, काम करना और रिपेयरिंग आदि करना पसंद था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • गेराल्ड जैरी लॉसन को मॉडर्न गेमिंग का फादर कहा जाता है।
  • उन्होंने 1980 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की।
  • इस कंपनी ने Atari 2600 सॉफ्टवेयर बनाया था।

Google ने गेमिंग फॉर्मेट में तैयार किया है आज का डूडल

Photo Credit: Google

गूगल डूडल (Google Doodle) आज गेराल्ड जैरी लॉसन को याद कर रहा है। गेराल्ड को मॉडर्न गेमिंग का जनक माना जाता है। लॉसन ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने पहली बार बदली जा सकने वाली गेम कार्ट्रिज या कारतूस वाला होम वीडियो गेमिंग सिस्टम इजाद किया था। आज के डूडल को डिविओने गूडेन, लॉरेन ब्राउन और मोमो पिक्सल ने डिजाइन किया है। इसलिए गेमर्स के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। हम आपको गेराल्ड जैरी लॉसन के बारे में कुछ और रोचक बातें बता रहे हैं। 

आज  Google ने जैरी के नाम पर गेमिंग फॉर्मेट में डूडल तैयार किया है। इस पर क्लिक करके आप इसे वीडियोगेम की तरह खेल भी सकते हैं। डूडल पर क्लिक करके आप ऐरो की (Arrow Key) के साथ गेम को खेल सकते हैं।
गेराल्ड जैरी लॉसन आज ही के दिन यानि कि 1 दिसंबर 1940 को न्यूयॉर्क में पैदा हुए थे। उन्हें शुरू से ही इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के साथ छेड़छाड़ करना, काम करना और रिपेयरिंग आदि करना पसंद था। वह अपने आस-पड़ोस के घरों के टेलीविजन को रिपेयर किया करते थे और इन्हीं के खराब हिस्सों को रिसाइकल करके उन्होंने अपना रेडियो स्टेशन तैयार कर लिया था। उनकी पढ़ाई न्यूयॉर्क के क्वीन कॉलेज और सिटी कॉलेज में हुई थी। फिर उन्होंने कैलिफॉर्निया के पालो आल्टो में अपने करियर की शुरुआत की। उस वक्त उस शहर को सिलिकॉन वैली कहा जाता था क्योंकि उस समय वहां पर नए इनोवेशन करने वाली टेक कंपनियों की जैसे बाढ़ सी आ गई थी। 

कैलिफॉर्निया आने के बाद लॉसन ने फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर में एक कंसेल्टेंट इंजीनियर के पद पर काम करना शुरू किया। कुछ सालों के बाद उनको इसी फर्म के वीडियो गेम डिपार्टमेंट का डायरेक्टर बना दिया गया। यहां पर उन्होंने फेयरचाइल्ड चैनल एफ को विकसित किया, जो कि पहला होम वीडियो गेम सिस्टम कंसोल था जिसमें इंटरचेंज हो सकने वाले कार्ट्रिज का इस्तेमाल हो सकता था। उसके बाद चैनल एफ ने भविष्य के गेम्स जैसे Atari, SNES, Dreamcast आदि की भी नींव डाल दी। 

गेराल्ड अब यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने 1980 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की। इस कंपनी ने Atari 2600 सॉफ्टवेयर बनाया जिसने लॉसन और उनकी टीम द्वारा बनाई गई कार्ट्रिज को फेमस कर दिया। हालांकि कंपनी 5 साल के बाद बंद हो गई लेकिन लॉसन ने मॉडर्न गेमिंग इंडस्ट्री की नींव तब तक रख दी थी। उसके बाद भी वह अपने जीवन के बचे हुए करियर में कई वीडियो गेम कंपनियों के साथ कंसेल्टेंट इंजीनियर के रूप में काम करते रहे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  4. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  5. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  6. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  7. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  8. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  9. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  10. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.