Garena Free Fire को मिला मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का खिताब, PUBG Mobile को पछाड़ा

इस प्रतियोगिता में Free Fire की प्रतिस्पर्धा PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile के साथ-साथ Mobile Legends, Clash of Clans, Clash Royale, Arena of Valor और Brawl Stars जैसे लोकप्रिय और तगड़े गेम्स के साथ थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2020 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Garena Free Fire को ईस्पोर्ट्स मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का खिताब मिला
  • PUBG Mobile, Call of Duty: Mobile और Clash of Clans को पछाड़ा
  • साल की शुरुआती तीन तिमाही में 22.5 करोड़ डाउनलोड्स भी हासिल किए

Free Fire को इस साल की तीन तिमाही में 22.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए थे

Garena Free Fire को मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile जैसे बेहद लोकप्रिय मोबाइल बैटल रोयाल गेम्स को पछाड़ फ्री फायर गेम ने यह ईस्पोर्ट्स खिताब हासिल किया है। निश्चित तौर पर यह गेम के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। याद दिला दें कि हाल ही में PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया था, जिससे गेम कंपनी Tencent को बड़ा झटका लगा था। गेम का एक बड़ा यूज़रबेस भारत में था।

Garena Free Fire ने PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile को पछाड़ मोबाइल गेम ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेम कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा कर गेम के प्लेयर्स को धन्यवाद भी कहा है। गेम कंपनी को यह खिताब बजट और कमज़ोर डिवाइसों पर भी आसानी से चलने और छोटे और रोमांचक गेमप्ले के चलते मिला है। जैसा की MySmartPrice द्वारा देखा गया है, सर्वे एजेंसी Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, गेम ने इस साल की पहली तीन तिमाही में 225 मिलियन यानी 22.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल किए।

इस प्रतियोगिता में Free Fire की प्रतिस्पर्धा PUBG Mobile और Call of Duty: Mobile के साथ-साथ Mobile Legends, Clash of Clans, Clash Royale, Arena of Valor और Brawl Stars जैसे लोकप्रिय और तगड़े गेम्स के साथ थी। इसमें कोई शक नहीं है कि समय के साथ फ्री फायर गेम में काफी बदलाव भी आए हैं। इस गेम की सबसे बड़ी खासियत बजट और कमज़ोर डिवाइसों के साथ इसकी कंपेटिबिलिटी है। गेम को खेलने के लिए प्लेयर्स को हाई-एंड डिवाइस की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इसका गेमप्ले भी पबजी मोबाइल की तरह लंबा नहीं है। गेम में छोटे मैच होते हैं, जो जल्दी खत्म होते हैं, जो गेम को दिलचस्प बनाए रखने में मदद करता है।

याद दिलाते चलें कि भारत में Garena Free Fire का प्लेयरबेस हाल के कुछ महीनों में काफी बढ़ा भी होगा, क्योंकि सितंबर महीने में पबजी मोबाइल को भारतीय सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था और कुछ हफ्तों पहले गेम के भारतीय सर्वर को भी बंद कर दिया गया था। इसके चलते भारत में सबसे बड़े मोबाइल बैटल रोयाल गेम्स में Call of Duty: Mobile और Garena Free Fire बन गए हैं। हालांकि हाल ही में PUBG Corp द्वारा घोषित किया गया कि गेम की भारत में दोबारा एंट्री होगी और इस बार गेम का नाम PUBG Mobile India होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि गेम में भारत को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव भी किए जाएंगे। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Garena Free Fire, Free Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.