Free Fire OB50 Update Live: नई निज्ना लड़की और धमाकेदार ट्रैवल जोन फीचर, यहां से करें डाउनलोड

OB50 अपडेट में एकदम नया “Epic Ninja Trials” और “Night Travel Event” भी आया है, जिसमें एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स और निन्जा थीम लोकेशंस मिलती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 18:42 IST
ख़ास बातें
  • नया स्टेल्थ निंजा Rin, Kunai Flurry स्किल के साथ
  • अब ट्रैवल जोन में 5 बार ऑटो-रिवाइव हो सकते हैं
  • मैप्स में डार्क हॉरर जोन, नए इवेंट्स और गन बैलेंसिंग अपडेट

Free Fire OB50 अपडेट के साथ अब नया ‘Rin’ कैरेक्टर जोड़ा गया है

Photo Credit: Garena

Free Fire OB50 अपडेट आज ऑफिशियली लाइव हो चुका है और गेमिंग कम्युनिटी के लिए काफी बड़ा बदलाव लेकर आया है। इसमें नया स्टेल्थ-निंजा कैरेक्टर ‘Rin', नए थीम इवेंट्स, मैप और गन बैलेंसिंग से लेकर बिलकुल अलग गेमप्ले फीचर्स तक, काफी कुछ नया है। अब प्लेयर्स गेमिंग के दौरान हर 8 सेकंड में कुनाई कलेक्ट करने, डार्क जोन थीम, ऑटो-रिवाइव और ट्रैवल जोन जैसी नई स्ट्रैटेजी के साथ अपने मुकाबले को और रोमांचक बना सकते हैं। इसके अलावा, कई पुरानी बंदूकों और कैरेक्टर्स के एबिलिटीज भी री-बैलेंस किए गए हैं।

Free Fire OB50 Update Live

सबसे खास फीचर से शुरुआत करें, तो इस अपडेट के साथ अब Free Fire में नया ‘Rin' कैरेक्टर पेश किया गया है, जो एक स्टेल्थ-निंजा है, जिसके पास Kunai Flurry स्किल है। Rin गेम में हर 8 सेकंड में एक कुनाई (स्पेशल नाइफ) जेनरेट करती है, जिससे दुश्मनों या ग्लू वॉल्स पर डिस्टेंस के हिसाब से ज्यादा डैमेज दिया जा सकता है। Rin की पैसिव एबिलिटी, राइफल से लगातार हेडशॉट लगाने पर गन स्प्रेड कम कर देती है, इससे शार्प शूटिंग वालों के लिए बेहतरीन पिक बन जाती है।

Advertisement

OB50 अपडेट में एकदम नया “Epic Ninja Trials” और “Night Travel Event” भी आया है, जिसमें एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स और निन्जा थीम लोकेशंस मिलती हैं। गेमप्ले को नई दिशा देने के लिए एक खास ‘Travel Zone' फीचर लाया गया है, जहां अगर प्लेयर मारा जाता है तो उसे पांच बार ऑटो-रिवाइव का मौका मिलेगा।

इस OB50 पैच में गन बैलेंसिंग पर भी बड़ा काम हुआ है, जिसके तहत M1887 शॉटगन के रेंज को कम किया गया, Groza और SCAR में स्मूद रिक्वॉयल दिया गया, MP40 अब लेवल-अपग्रेड के साथ फायर रेट-डैमेज बूस्ट करता है, Mini UZI और Heal Pistol में ऑटो-ट्रैकर जोड़ा गया है। साथ ही, नए “TECHGUN2” पिस्टल के फायर रेट और एक्युरेसी को बढ़ाया गया है। पुराने कैरेक्टर, जैसे Sonia, Santino, Kairos, Laura की एबिलिटीज को भी री-बैलेंस किया गया है।

मैप्स में कई बदलाव देखने को मिलते हैं, जैसे कि बर्मूडा पर Clock Tower में रूफटॉप जिपलाइन, Alpine में ज्यादा घने पेड-पौधे और नया हॉरर थीम (Night Travel) के साथ डार्क जोन।

Advertisement

कोर गेमप्ले में स्पॉन सिस्टम, पैराशूट लैंडिंग, ग्लू वॉल रीस्पॉन और लूट डिस्ट्रीब्यूशन को और स्मूद व बैलेंस्ड किया गया है। इंटरफेस भी और मॉडर्न व क्लीनर बनाया गया है।

OB50 अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी डिवाइस पर प्लेयर को ऐप स्टोर में जाकर 'Update' बटन पर टैप करना होगा। वहीं, कुछ यूजर्स को रोलआउट में थोड़ी देरी दिख सकती है।

Free Fire OB50 अपडेट में कौन-कौन से नए कैरेक्टर और इवेंट्स हैं?

नए कैरेक्टर 'Rin' स्टेल्थ निन्जा है। नए इवेंट्स में Epic Ninja Trials, Night Travel और Naruto-themed लोकेशंस शामिल हैं।

Advertisement

ट्रैवल जोन फीचर कैसे काम करता है?

ट्रैवल जोन में मारे गए प्लेयर को 5 बार ऑटो-रिवाइव का मौका मिलता है, लेकिन लोकेशन दोनों को दिखती है।

OB50 में गन बैलेंसिंग में क्या बदलाव हुए हैं?

M1887 शॉटगन की रेंज कम हुई है, Groza और SCAR में रिक्वॉयल स्मूथ हुआ है, MP40 और Heal Pistol में नए बूस्ट्स दिए गए हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर OB50 अपडेट उपलब्ध है?

अपडेट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

Advertisement

OB50 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

ऐप स्टोर या प्ले स्टोर पर जाकर Free Fire सर्च करें और 'Update' बटन दबाएं। रोलआउट स्टेज्ड है, इसलिए कुछ यूजर्स को देरी हो सकती है।

क्या OB50 अपडेट में कोई नया मैप शामिल है?

हां, Bermuda में Clock Tower पर नई जिपलाइन, Alpine में डार्क हॉरर जोन समेत कई नए बदलाव आए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.