2 दिनों में Fall Guys गेम से जुड़े 2 करोड़ प्लेयर्स, आप भी खेल सकते हैं मुफ्त में

इससे पहले, इस गेम को Fall Guys: Ultimate Knockout के रूप में जाना जाता था। इस गेम में 60 प्लेयर्स शामिल होते हैं, जो जेलीबीन जैसे जीवों को कंट्रोल करते हैं और जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हैं।

विज्ञापन
Roktim Rajpal, अपडेटेड: 27 जून 2022 22:19 IST
ख़ास बातें
  • फ्री-टू-प्ले होने है Fall Guys गेम
  • इससे पहले, Fall Guys: Ultimate Knockout के रूप में जाना जाता था
  • गेम PC, Switch, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X के लिए उपलब्ध

इससे पहले, इस गेम को Fall Guys: Ultimate Knockout के रूप में जाना जाता था।

21 जून को फ्री-टू-प्ले होने के 48 घंटों के भीतर Fall Guys गेम में 2 करोड़ प्लेयर्स जुड़े। प्लेटफॉर्म बैटल रोयाल गेम को उसी दिन Nintendo Switch, PlayStation 5, Xbox One और Xbox Series S/X पर भी लॉन्च किया गया था, जिससे इसे बड़े पैमाने पर प्लेयर्स मिले। आधिकारिक फॉल गाइज ट्विटर पेज ने घोषणा करते हुए बताया कि इस मील के पत्थर तक पहुंचने पर डेवलपर Mediatonic बेहद खुश है। ट्वीट में लिखा है "सभी को बहुत धन्यवाद जिन्होंने ठोकर खाई है, हम सभी के लिए फ्री के पहले 48 घंटों में अविश्वसनीय 20 मिलियन प्लेयर्स तक पहुंच गए हैं! ????। ..इस वीकेंड मिलते हैं माय बीन्स!"।

Mediatonic ने आधिकारिक हैंडल के ट्वीट को रीट्वीट किया और फॉल गाइस के प्लेयर्स को एक पोस्ट के साथ उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें लिखा था: “अद्भुत! यह हो गया!"।
Advertisement
 

पिछले हफ्ते फॉल गाइस के फ्री-टू-प्ले और मल्टीप्लेटफॉर्म रीलॉन्च के चलते कई सर्वर समस्याएं हुईं, जिसके कारण प्लेयर्स मैच नहीं ढूंढ पा रहे थे। इसी तरह का एक मुद्दा तब सामने आया था जब गेम को पहली बार 2020 में PlayStation 4 और Steam के लिए लॉन्च किया गया था। Fall Guys को पिछले साल Epic के इकोसिस्टम में शामिल किया गया था, जब Epic Games ने Mediatonic का अधिग्रहण किया था। इसके चलते, प्लेयर्स को गेम खेलने के लिए एपिक गेम्स अकाउंट से लॉग इन करना होगा। फॉल गाइस को स्टीम के स्टोरफ्रंट से भी हटा दिया गया है और अब यह केवल एपिक गेम्स स्टोर में उपलब्ध है।
 

इससे पहले, इस गेम को Fall Guys: Ultimate Knockout के रूप में जाना जाता था। इस गेम में 60 प्लेयर्स शामिल होते हैं, जो जेलीबीन जैसे जीवों को कंट्रोल करते हैं और जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हैं। प्रत्येक राउंड के बाद कुछ प्लेयर्स गेम से बाहर हो जाते हैं, जिसमें आखिरी बचा प्लेयर विजेता होता है।
Advertisement

Fall Guys को पहली बार PC और PS4 पर रिलीज़ किए जाने के समय इसे अच्छे रिव्यू मिले थे। यह रिलीज के 24 घंटों के भीतर 1.5 मिलियन से अधिक प्लेयर्स के सफल गेम बन गया था। अगस्त 2020 तक, Fall Guys अब तक का सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मंथली PS Plus गेम बना था।
Advertisement

यह हिट बैटल रोयाल गेम अब PC, Switch, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री-टू-प्ले के रूप में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fall Guys, Fall Guys Ultimate Knockout
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.