Call of Duty: Warzone प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन, वापस आ रहा है 'Verdansk' मैप!

Call of Duty: Warzone का मूल मैप, Verdansk 2024 के अंत तक वापसी करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Verdansk 2024 के अंत तक वापसी करने के लिए तैयार है
  • इसे पारंपरिक Warzone 'main map' रिलीज शेड्यूल के अनुसार लाया जा सकता है
  • मैप में अपनी मूल रिलीज के बाद से कई बदलाव हुए हैं
Call of Duty: Warzone के ऑरिजनल मैप 'Verdansk' को गेम से हटा दिया गया था। निश्चित तौर पर गेम के मूल मैप को प्लेयर्स ने अपना बहुत कीमती समय दिया होगा। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Warzone में प्लेयर्स का चहेता मैप वापसी करने वाला है। सटीक तारीख की बात करें, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैप 2024 में गेम में वापस जोड़ा जाएगा। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मैप को Black Ops Gulf War Season 1 के साथ वापस लाया जाएगा।

इनसाइडर गेमिंग ने दावा किया है कि Call of Duty: Warzone का मूल मैप, Verdansk 2024 के अंत तक वापसी करने के लिए तैयार है। रिलीज की स्पष्ट तारीख को पर्दे के पीछे रखा गया है और उम्मीद जताई गई है कि इसे पारंपरिक Warzone 'main map' रिलीज शेड्यूल के अनुसार लाया जाएगा। यदि कॉल ऑफ ड्यूटी अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक अपने सामान्य रिलीज पैटर्न पर कायम रहती है, तो इससे पता चलता है कि Verdansk दिसंबर 2024 में फिर से गेम में वापसी कर सकता है।

मैप में अपनी मूल रिलीज के बाद से कई बदलाव हुए हैं, खासतौर पर 'सीजन' के दौरान इसमें कुछ बड़े बदलावों को जोड़ा गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मैप किस मौसम पर आधारित होगा। रिपोर्ट में सूत्र का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह अपकमिंग "फैन-फेवरेट सीजन" हो सकता है।

बीते नवंबर में, WindowsCentral ने बताया था कि अपकमिंग Call of Duty पार्ट खाड़ी युद्ध के इर्द-गिर्द फोकस करेगा। लेटेस्ट रिपोर्ट भी इस दावे को सपोर्ट करती है और दावा करती है कि इसका टाइटल 'Call of Duty: Black Ops Gulf War' होगा। रिपोर्ट यह भी बताती है कि एक्टिविजन इस वर्ष अधिक आकर्षक प्री-ऑर्डर बोनस पेश कर सकता है।
Advertisement

बता दें कि फ्रैंचाइजी के दो दशक से अधिक के इतिहास में, Call of Duty टाइटल्स को 16 महीने से लेकर तीन साल की अवधि के भीतर विकसित किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.